क्या है हाईवे पर जान बचाने वाला '3 सेकंड दूरी' का नियम! कार चलाने वाले आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे

हाईवे या रोड पर कार चलाते समय एक नियम को जरूर फॉलो करना चाहिए. हर कार ड्राइवर को ये नियम फॉलो करना चाहिए ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.
क्या है हाईवे पर जान बचाने वाला '3 सेकंड दूरी' का नियम! कार चलाने वाले आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे

भारत जैसे देश में जहां एक और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना बढ़-चढ़कर काम हो रहा है. तो वहीं रोड एक्सीडेंट्स भी लगातार बढ़ रहे हैं. इन रोड एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए सरकार की तरफ से बड़े कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन कई मामलों में लोगों की लापरवाहियों की वजह से रोड एक्सीडेंट्स देखने को मिलते हैं. इस देश में लाखों लोग रोजाना गाड़ी लेकर हाईवे या एक्सप्रेस-वे का सफर करते हैं लेकिन क्या कुछ लापरवाहियों पर काम करके हाईवे पर होने वाले रोड एक्सीडेंट्स को रोका जा सकता है. इसमें सबसे बड़ी लापरवाही ये है कि ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं है कि हाईवे पर कार चलाते समय आगे वाली कार से कितनी डिस्टेंन्स बनाकर रखनी चाहिए.

इस नियम को जरूर करें फॉलो

हाईवे या एक्सप्रेसवे पर कार लेकर चलते हैं तो सबसे पहले आपको ये पता होना चाहिए कि रोड पर आगे वाली कार से कितनी दूरी बनाकर अपनी कार को रखना चाहिए. आधे से ज्यादा लोग इस बात को जानते ही नहीं है और हाईवे पर लापरवाही से चलते हैं. लेकिन यहां हम आपको 3 सेकंड की दूरी के नियम के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है 3 सेकंड का नियम?

3 सेकंड का नियम बताता है कि आगे चल रही गाड़ी से अपनी गाड़ी की कितनी दूरी बनाकर रखनी है. ये दूरी इसलिए तय की जाती है ताकि अचानक से होने वाले किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. इस नियम के मुताबिक, रोड पर चलते समय आगे वाली कार से अपनी कार की दूरी 3 सेकंड जितनी होनी चाहिए, यानी कि अगर आगे वाली गाड़ी अचानक से ब्रेक लगा दे तो पीछे वाली गाड़ी के पास 3 सेकंड का समय हो ब्रेक लगाने के लिए.

3 सेकंड दूरी का नियम हर ड्राइवर को अपनाना चाहिए. ये जरूरी नियम है. इस नियम को फॉलो करेंगे तो एक्सीडेंट से बच सकते हैं. इसके लिए करना ये है कि आगे वाली गाड़ी से 3 सेकंड का काउंट करके उतनी दूरी बना लेनी है. इससे अचानक ब्रेक लगने पर आपको नुकसान नहीं होगा.

अगर नहीं फॉलो किया तो क्या होगा?

रोड पर गाड़ी चलाते हुए अगर इस नियम को फॉलो नहीं किया तो भारी नुकसान होने की संभावना बन सकती है. इसके अलावा एक्सीडेंट के समय भी इसका नुकसान झेलने को मिल सकता है. अगर आप आगे वाली गाड़ी से उचित दूरी बनाकर नहीं रखेंगे तो इससे किसी दुर्घटना की स्थिति में उसकी चपेट में आ सकते हैं.

अगर आगे वाली गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगा दिए और आपकी उचित दूरी नहीं है तो आपकी गाड़ी भी उस एक्सीडेंट की चपेट में आ सकती है. ऐसे में आगे वाली कार से हमेशा एक डिस्टेन्स को मेंटेन करके रखें ताकि किसी का भी नुकसान ना हो. इसके अलावा अगर कोई बड़ी एसयूवी सामने है तो सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए 5 सेकंड की दूरी का नियम फॉलो कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6