छाने लगा कोहरा...कार ड्राइवर हो जाएं सावधान! बिना इन टिप्स को फॉलो किए ना चलाएं गाड़ी

घने कोहरे में कार ड्राइविंग के दौरान धीमी रफ्तार, फॉग लैंप, डिफॉगर, सुरक्षित दूरी और ओवरटेकिंग से बचाव बेहद जरूरी है. सही सेफ्टी टिप्स अपनाकर सड़क हादसों से बचा जा सकता है.
छाने लगा कोहरा...कार ड्राइवर हो जाएं सावधान! बिना इन टिप्स को फॉलो किए ना चलाएं गाड़ी

AI Photo

सर्दियों की दस्तक के साथ ही देश के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. खासतौर पर दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा और पंजाब जैसे इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. कोहरे के दौरान ड्राइविंग करना ड्राइवर्स के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है क्योंकि सामने की सड़क और अन्य वाहन साफ नजर नहीं आते.

कई बार लोग अनजान में गलत ड्राइविंग करते हैं, जो दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है. ऐसे में कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स अपनाकर आप न सिर्फ खुद को बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानते हैं कोहरे में सुरक्षित कार ड्राइविंग के लिए जरूरी टिप्स.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये टिप्स आएंगी आपके काम

1. स्पीड रखें कंट्रोल में

घने कोहरे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. कम विजिबिलिटी की वजह से सामने मौजूद वाहन, मोड़ या ब्रेक का अंदाजा नहीं लग पाता. इसलिए हमेशा धीमी गति से वाहन चलाएं और रॉन्ग साइड में जाने से पूरी तरह बचें.

2. विंडशील्ड को रखें पूरी तरह साफ

सर्दियों में गाड़ी के शीशों पर मिस्ट जमना आम समस्या है. इससे बचने के लिए कुछ मिनटों के लिए कार का AC ऑन करें. AC की ड्राई एयर विंडशील्ड से मिस्ट को हटाने में मदद करती है, जिससे बाहर का नजारा साफ दिखाई देता है.

3. डिफॉगर का सही इस्तेमाल

अगर आपकी कार में डिफॉगर फीचर मौजूद है तो उसे जरूर इस्तेमाल करें. फ्रंट और रियर डिफॉगर शीशों पर जमी धुंध को जल्दी साफ कर देता है. खासतौर पर रियर ग्लास पर बनी लाइन्स इस बात का संकेत होती हैं कि कार में डिफॉगर मौजूद है.

4. फॉग लैम्प और पार्किंग लाइट्स का इस्तेमाल

कोहरे में हाई बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करने से बचें. इसकी जगह फॉग लैंप या लो बीम हेडलाइट बेहतर विकल्प है. साथ ही पार्किंग लाइट्स ऑन रखने से आगे और पीछे चल रहे वाहनों को आपकी मौजूदगी का पता चलता है.

Car Driving Tips: कोहरे में इन गलतियों से बचें

Fog

5. ओवरटेकिंग से बनाएं दूरी

कम विजिबिलिटी में ओवरटेक करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा न लग पाने की वजह से टक्कर का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में धैर्य रखें और ओवरटेक करने से बचें.

6. सुरक्षित दूरी बनाकर चलें

कोहरे में अचानक ब्रेक लगने की स्थिति बन सकती है. अगर आप सामने वाली गाड़ी से बहुत पास चल रहे होंगे तो एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाएगा. इसलिए हमेशा पर्याप्त गैप बनाकर ड्राइव करें.

7. रिफ्लेक्टर टेप से बढ़ाएं सेफ्टी

कार की डिग्गी या पीछे वाले हिस्से में रिफ्लेक्टर टेप लगवाना बेहद फायदेमंद होता है. इससे पीछे से आने वाले वाहन को दूर से ही आपकी कार का अंदाजा हो जाता है और टक्कर से बचाव होता है.

FAQs

Q1. कोहरे में हाई बीम हेडलाइट क्यों नहीं चलानी चाहिए?

हाई बीम लाइट कोहरे में रिफ्लेक्ट होकर विजिबिलिटी और कम कर देती है, जिससे सामने का रास्ता दिखना मुश्किल हो जाता है.

Q2. क्या फॉग लैंप हर कार में जरूरी हैं?

घने कोहरे वाले इलाकों में फॉग लैंप बेहद उपयोगी होते हैं क्योंकि ये सड़क को बेहतर तरीके से रोशन करते हैं.

Q3. विंडशील्ड पर मिस्ट जमने पर क्या करें?

AC या डिफॉगर ऑन करें. इससे शीशे जल्दी साफ हो जाते हैं.

Q4. कोहरे में ओवरटेक करना कितना सुरक्षित है?

कम विजिबिलिटी में ओवरटेक करना बेहद खतरनाक हो सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए.

Q5. सुरक्षित दूरी कितनी होनी चाहिए?

कोहरे में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा दूरी बनाकर चलना चाहिए ताकि अचानक ब्रेक की स्थिति में टक्कर न हो.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6