&format=webp&quality=medium)
चीनी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी BYD ने इसी साल फरवरी में अपनी नई कार BYD Sealion 7 को लॉन्च किया था. अब इस कार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी की इस कार को 5 स्टार रेटिंग मिली है. हालांकि ये सेफ्टी रेटिंग Euro NCAP से मिली है. देश में Bharat NCAP के जरिए सेफ्टी रेटिंग दी जाती है लेकिन फिलहाल इस कार को Euro NCAP से सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस कार को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है. इस रेटिंग के बाद ये सुनिश्चित हो जाता है कि ये कार दूसरों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है और इस कार को चाइल्ड से लेकर एडल्ट दोनों में बेहतरीन रेटिंग मिली है.
कंपनी ने फरवरी में इस कार को भारत में लॉन्च किया था. साल के शुरू में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में इस कार को शोकेस किया गया था. अब कार को 5 स्टार रेटिंग मिल गई है. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस कार को 87 फीसदी प्वाइंट्स और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस कार को 93 फीसदी प्वाइंट्स मिली है.
ये भी पढ़ें: EV ऑनर्स को अब नहीं सताएगी रेंज एंग्जाइटी! इस कंपनी ने अबतक लगा दिए 6500 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट्स
कंपनी ने जानकारी दी कि कार के फ्रंट से क्रैश होने पर पैसेंजर कंपार्टमेंट स्टेबल रहे. कार में बैठाए गए डमी के घुटने और जांघ की हड्डी को अच्छी प्रोटेक्शन मिली है. इसके अलावा ड्राइवर को भी सभी क्रिटिकल एरिया में बढ़िया प्रोटेक्शन मिली है. कार ने बैरियर और पोल क्रैश टेस्ट में सबसे ज्यादा प्वाइंट्स पाए हैं.
कंपनी ने इस कार को 2 वेरिएंट में पेश किया. इसमें ग्राहकों को प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट का ऑप्शन मिलता है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 48.90 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 54.90 लाख रुपए है. इस कार में 82.56 kWh का बैटरी पैक मिलेगा. 4.5 सेकंड में ये कार 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. सिंगल चार्ज पर ये कार 567 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.
पावर की बात करें तो कार में दी गई मोटर 390 kW की मैक्सिमम पावर और 690 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करती है. हालांकि प्रीमियम वेरिएंट की पावर 230 kW और 380 Nm का टॉर्क है. डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,830 एमएम है. व्हीलबेस 2,930 mm है.
इस कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें स्लीक फीचर्स दिए गए हैं. एयरोडायनैमिक प्रोफाइल और ‘OCEAN X’ फ्रंट स्टाइलिंग दी गई है. कार में 15.6 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन दिया गया है. लेदरैट सीट्स, 128 कलर एंबियंट लाइटिंग ऑप्शन्स दिए गए हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनशेड के साथ पैनारॉमिक ग्लासरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए हैं. इसके अलावा कार में VTOL (Vehicle to Load) जैसा फीचर भी दिया है.