1 जुलाई से महंगी होंगी इस विदेशी कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, जानिए क्या है वजह?

इस विदेशी ऑटो कंपनी 1 जुलाई 2026 से अपनी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में लगातार बदलाव की वजह से कीमतों में 1 से 2 फीसदी तक बढ़ोतरी की जाएगी. हालांकि मई और जून 2026 में बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को पुरानी कीमतों का फायदा मिलेगा.
1 जुलाई से महंगी होंगी इस विदेशी कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, जानिए क्या है वजह?

इस विदेशी ऑटो कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, एक जुलाई से महंगी होंगी कार (फोटो - AI/ChatGPT)

चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD India ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी. यह बढ़ोतरी कंपनी की पूरी यात्री इलेक्ट्रिक वाहन रेंज पर लागू होगी.

कंपनी के मुताबिक विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से यह फैसला लिया गया है. BYD India ने बताया कि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में 1 से 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी.

क्या है राहत की बात?

हालांकि कंपनी ने ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि मई और जून 2026 के दौरान बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मौजूदा कीमतों का ही फायदा मिलेगा. इसके लिए जरूरी होगा कि वाहन की डिलीवरी 31 जुलाई 2026 तक ले ली जाए. वहीं 1 जुलाई 2026 के बाद होने वाली बुकिंग पर नई कीमतें लागू होंगी.

प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ी

BYD India के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल कारोबार प्रमुख राजीव चौहान ने कहा कि विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव की वजह से कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है. उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण बाजार माहौल के बावजूद कंपनी भारतीय ग्राहकों को सुरक्षित, आधुनिक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी का कहना है कि भारतीय बाजार में उसकी प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है. खासतौर पर BYD ATTO 3 और हाल ही में पेश की गई BYD SEALION 7 को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

BYD India का पोर्टफोलियो

BYD

तकनीक के दम पर बढ़ा रही पकड़

BYD भारत में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए नई तकनीकों पर लगातार काम कर रही है. कंपनी की सबसे बड़ी खासियत उसकी इन-हाउस तकनीक मानी जाती है. BYD की ब्लेड बैटरी तकनीक को दुनिया की सुरक्षित बैटरी तकनीकों में गिना जाता है.

इसके अलावा कंपनी Cell-to-Body तकनीक और 8-in-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल भी कर रही है. कंपनी का दावा है कि इन तकनीकों की मदद से गाड़ियों में तेज चार्जिंग, ज्यादा ड्राइविंग रेंज, बेहतर केबिन स्पेस और आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.

भारत में लगातार बढ़ रहा नेटवर्क

  • BYD India अब देश में अपना नेटवर्क भी तेजी से बढ़ा रही है. फिलहाल कंपनी 40 शहरों में 48 डीलरशिप के जरिए बिक्री और सर्विस सुविधा दे रही है.
  • कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में ग्राहकों तक अपनी पहुंच और मजबूत की जाएगी ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों का भरोसा और बढ़ सके.

क्या है इन कार की कीमत?

ModelPrice (रुपए)
BYD Seal41 लाख से शुरू
BYD Atto 324.99 लाख से शुरू
BYD eMax 726.90 लाख से शुरू
BYD Sealion48.90 लाख से शुरू

ग्राहकों के लिए शुरू किया खास प्लेटफॉर्म

BYD India ने अपने ग्राहकों और इलेक्ट्रिक वाहन पसंद करने वाले लोगों के लिए BYD Pioneers Club भी शुरू किया है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है.

इसमें ड्राइव कार्यक्रम, जानकारी साझा करने वाले सत्र और कई दूसरे गतिविधियां शामिल होंगी ताकि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके.

भारत में बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. खास तौर पर प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी और लंबी रेंज वाली गाड़ियों को ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

ऐसे में BYD जैसी कंपनियां भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि कीमत बढ़ने से कुछ ग्राहकों पर असर पड़ सकता है, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि उसकी तकनीक और प्रीमियम फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित करते रहेंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 BYD India नई कीमतें कब से लागू करेगी?

नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी.

Q2 BYD की कारों की कीमत कितनी बढ़ेगी?

कंपनी के मुताबिक कीमतों में 1 से 2 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी.

Q3 कंपनी ने कीमत बढ़ाने की क्या वजह बताई है?

विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव को इसकी मुख्य वजह बताया गया है.

Q4 क्या पुरानी कीमतों का फायदा अभी भी मिल सकता है?

हां. मई और जून 2026 में बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मौजूदा कीमतों का फायदा मिलेगा.

Q5 BYD India किन शहरों में मौजूद है?

कंपनी फिलहाल 40 शहरों में 48 डीलरशिप के जरिए अपनी सेवाएं दे रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6