&format=webp&quality=medium)
BYD India ने एक और इलेक्ट्रिक कार इंडियन मार्केट में पेश कर दी है. कंपनी ने Atto 3 के नए वेरिएंट को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है. बता दें कि ये कार पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद है और कंपनी ने इसका सस्ता वेरिएंट मार्केट में निकाला है. इस प्रीमियर बॉर्न ईवी प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी में अब ऑल-न्यू कॉसमॉस ब्लैक एडिशन के साथ-साथ डायनामिक, प्रीमियम और सुपीरियर वेरिएंट शामिल हैं. मूल BYD Atto 3 की जबरदस्त सफलता और ग्राहकों में इसकी भारी रुचि को देखते हुए यह रणनीतिक विस्तार किया गया है, जिसका उद्देश्य अधिक विविध प्रकार के ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करना और संभावित खरीदारों को अधिक विकल्प प्रदान करना है. बीवाईडी ऐटो 3 के नए वेरिएन्ट्स, डायनामिक से शुरू होकर प्रीमियम और सुपीरियर वेरिएंट तक जाते हैं.
डायनामिक वेरिएंट 24.99 लाख रुपये से शुरू प्रारंभिक एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध होगी, जो पहले से 9 लाख रुपए सस्ती है. प्रीमियम और सुपीरियर वैरिएंट 60.48 kWh की बैटरी क्षमता के साथ 521 किमी और 480 किमी की रेंज मिलती है. इसके अलावा डायनामिक मॉडल 49.92 kWh की मजबूत बैटरी क्षमता के साथ 468 किमी और 410 किमी की रेंज मिलती है.
23 शहरों में 26 शोरूम वाले अपने विस्तृत डीलरशिप नेटवर्क के साथ, बीवाईडी इंडिया देश भर में अपने ग्राहकों को प्रथम श्रेणी की सेवा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है. BYD इंडिया में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (ईपीवी) बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा कि बीवाईडी ऐटो 3 के तीन वेरिएंट - डायनामिक, प्रीमियम और सुपीरियर - की इस विस्तारित लाइनअप का अनावरण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और भारत के इलेक्ट्रिक वाहन परिदृश्य में एक निर्णायक क्षण है.
उन्होंने आगे कहा कि कॉसमॉस ब्लैक एडिशन भी पेश किया है, इसी के साथ हमने अपने नए लाइनअप में कुछ नए स्टाइल और रंग भी शामिल किए हैं. हमारी विविध पेशकश न केवल हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करती है, बल्कि ईवी के अधिक समावेशी भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करती है. हमारा लक्ष्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को विविध दर्शकों तक पहुँचाना है. इन नए वेरिएंट के लॉन्च के साथ, हम इस लक्ष्य को साकार बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़े हैं.
बॉर्न ईवी एसयूवी की यह लाइनअप 50 मिनट के भीतर 0-80 फीसदी तक रैपिड चार्जिंग की सुविधा प्रदान करती है. अपने डायनामिक एक्सटीरियर, रिदमिक इंटीरियर और ग्राहकों की पसंद के अनुरूप तैयार किए गए उन्नत फीचर्स जैसे कि 7 एयरबैग, एक पैनोरमिक सनरूफ और एक 360° होलोग्राफिक इमेजिंग सिस्टम जैसी विशेषता वाले बीवाईडी ऐटो 3 के नए वेरिएन्ट्स के साथ बीवाईडी सस्टेनेबल मोटरिंग की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा है.