&format=webp&quality=medium)
GST घटाने और ग्राहकों तक इसका फायदा पहुंचाने का काम लगभग हर कंपनी कर रही है. लगभग सभी ऑटो कंपनियां अपने कस्टमर्स को जीएसटी रिफॉर्म का फायदा दे चुकी है. अब इसी सिलसिले में टायर कंपनियों की ओर से ये राहत दी जा रही है. टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी ब्रिजस्टोन (Bridgestone) ने अपने ग्राहकों को ये फायदा पास किया है. अगर आप अपनी कार या बाइक के लिए नए टायर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए.
दुनिया की जानी-मानी टायर निर्माता कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया (Bridgestone India) ने घोषणा की है कि वह हाल ही में सरकार द्वारा की गई GST कटौती का पूरा फायदा अपने ग्राहकों को देगी. इस फैसले के बाद ब्रिजस्टोन के टायर खरीदना अब पहले से सस्ता हो जाएगा.
कंपनी ने बताया कि टायरों की नई यानी कि घटी हुई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी. इस कटौती का लाभ पैसेंजर व्हीकल (कार, SUV) और कमर्शियल व्हीकल (ट्रक, बस), दोनों सेगमेंट के ग्राहकों को मिलेगा. खास बात यह है कि यह प्राइस कट कंपनी की पूरी टायर रेंज पर लागू होगा, जिसमें प्रीमियम, स्टैंडर्ड और स्पेशलिटी टायर शामिल हैं.
सरकार ने हाल ही में ऑटो कंपोनेंट्स पर GST की दर को घटाने का फैसला किया था, जिसके तहत टायरों पर लगने वाले टैक्स में भी कमी आई है. इसी फैसले का पालन करते हुए ब्रिजस्टोन ने यह कदम उठाया है.
इस मौके पर ब्रिजस्टोन इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजर्षि मोइत्रा ने कहा, "सरकार का यह फैसला ऑटोमोटिव इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है और हम इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री और सरकार को धन्यवाद देते हैं. ब्रिजस्टोन इंडिया GST कटौती का लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाते हुए गर्व महसूस कर रहा है. यह न केवल टायरों को और किफायती बनाएगा, बल्कि सुरक्षित और सस्टेनेबल मोबिलिटी प्रथाओं को भी प्रोत्साहित करेगा."
ब्रिजस्टोन इंडिया पिछले 29 सालों से भारत में ऑपरेट कर रही है और कंपनी का कहना है कि वह हमेशा से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ खड़ी रही है. GST लाभ को ग्राहकों तक पहुंचाना कंपनी की पारदर्शिता और विश्वास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस कदम से कंपनी और ग्राहकों के बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा.
टायर इंडस्ट्री की अन्य कंपनियों जैसे CEAT और Apollo Tyres ने भी हाल ही में GST कटौती का लाभ ग्राहकों को देने के लिए अपनी कीमतों में कमी की घोषणा की है. ब्रिजस्टोन के इस कदम से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और अंततः इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को ही मिलेगा.
A. सरकार द्वारा GST दरों में की गई कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ब्रिजस्टोन ने अपने टायरों के दाम घटाए हैं.
A. टायरों की नई और घटी हुई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी.
A. जी हां, यह कटौती ब्रिजस्टोन की पूरी टायर रेंज पर लागू होगी, जिसमें पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के लिए प्रीमियम, स्टैंडर्ड और स्पेशलिटी टायर शामिल हैं.
A. ग्राहकों के लिए अब नए टायर खरीदना सस्ता हो जाएगा, जिससे गाड़ी के रखरखाव का खर्च कम होगा और समय पर टायर बदलने से सुरक्षा भी बढ़ेगी.
A. हां, ब्रिजस्टोन के अलावा CEAT और Apollo Tyres जैसी अन्य प्रमुख टायर कंपनियों ने भी GST कटौती के बाद अपनी कीमतों में कमी की घोषणा की है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)