&format=webp&quality=medium)
Bridgestone का नया स्टोर
टायर बनाने वाली कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने नॉर्थ-ईस्ट में अपने बिजसने का विस्तार करते हुए नया ऐलान किया है. भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी से जुड़ी जरूरतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसी को देखते हुए Bridgestone India ने असम के गुवाहाटी में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए दो नए ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर शुरू किए हैं. ये कदम न सिर्फ कंपनी की क्षेत्रीय मौजूदगी को मजबूत करता है, बल्कि स्थानीय ग्राहकों को प्रीमियम टायर और व्हील केयर सेवाओं तक आसान पहुंच भी सुनिश्चित करता है.
इन दोनों स्टोर्स का उद्घाटन ब्रिजस्टोन इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग) राजीव शर्मा ने किया है. कंपनी का कहना है कि असम उनके लिए एक अहम बाजार है और गुवाहाटी में यह विस्तार ग्राहकों के साथ लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप बनाने की रणनीति का हिस्सा है.
ब्रिजस्टोन इंडिया ने गुवाहाटी में जिन दो सेलेक्ट स्टोर्स का उद्घाटन किया है, उनमें पहला कमरूप टायर्स है, जो 89 नंबर दादरा गांव पंचायत, दमदमा–कुलहाटी रोड पर स्थित है. दूसरा स्टोर द व्हील्ज शॉप्पे है, जिसे जैसवाल वे ब्रिज के पास, बोरागांव, एनएच-37 पर शुरू किया गया है. ये दोनों लोकेशन रणनीतिक रूप से चुनी गई हैं ताकि गुवाहाटी और आसपास के इलाकों के पैसेंजर व्हीकल ओनर्स को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें.
ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों को टायर और व्हील केयर का संपूर्ण अनुभव एक ही छत के नीचे मिल सके. यहां सिर्फ टायर ही नहीं, बल्कि एक्सपर्ट गाइडेंस, मॉडर्न इक्विपमेंट और सेफ्टी व कम्फर्ट पर फोकस्ड सर्विसेज भी उपलब्ध कराई जाती हैं. कंपनी के मुताबिक, इन स्टोर्स का मकसद सिर्फ प्रोडक्ट बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देना है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस मौके पर ब्रिजस्टोन इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग) राजीव शर्मा ने कहा कि असम ब्रिजस्टोन के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है. गुवाहाटी में इन दो सेलेक्ट स्टोर्स का उद्घाटन ग्राहकों को प्रीमियम उत्पादों और भरोसेमंद सेवाओं तक आसान पहुंच देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
नए खुले दोनों स्टोर्स में ब्रिजस्टोन की लेटेस्ट और प्रीमियम टायर रेंज उपलब्ध कराई जाएगी. इसमें खास तौर पर टुरांज़ा 6i शामिल है, जिसे ENLITEN तकनीक के साथ विकसित किया गया है. ये टायर बेहतर कम्फर्ट, फ्यूल एफिशिएंसी और ईवी-रेडीनेस के लिए जाना जाता है.
इसके अलावा ड्यूलर ऑल-टेरेन A/T002 भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा, जो ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों परिस्थितियों में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए पसंद किया जाता है.
इन दो नए सेलेक्ट स्टोर्स के साथ ब्रिजस्टोन इंडिया असम में अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर रहा है. कंपनी का मानना है कि इस क्षेत्र में हाई-क्वालिटी और भरोसेमंद टायर सॉल्यूशंस की मांग लगातार बढ़ रही है.
गुवाहाटी और आसपास के इलाकों में पैसेंजर व्हीकल मालिकों के लिए ये स्टोर्स वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के तौर पर काम करेंगे, जहां टायर से जुड़ी हर जरूरत का समाधान मिलेगा.
कमरूप टायर्स और द व्हील्ज शॉप्पे का उद्घाटन ब्रिजस्टोन इंडिया की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसमें कंपनी ग्राहक को केंद्र में रखकर अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है. विश्व-स्तरीय टायर समाधान भारतीय वाहन चालकों के और करीब लाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.
कुल मिलाकर, गुवाहाटी में ब्रिजस्टोन के दो नए सेलेक्ट स्टोर्स का खुलना न सिर्फ कंपनी के लिए, बल्कि स्थानीय ग्राहकों के लिए भी एक बड़ी राहत और बेहतर विकल्प लेकर आया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)