टायर बनाने वाली इस कंपनी ने पसारे पैर; यूपी के इस शहर में खोला नया सेलेक्ट स्टोर

ब्रिजस्टोन इंडिया ने नोएडा सेक्टर 101 में अपने प्रीमियम ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर ‘टायर शॉपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का उद्घाटन किया. इसमें ग्राहकों को कई बेनेफिट मिलेंगे.
टायर बनाने वाली इस कंपनी ने पसारे पैर; यूपी के इस शहर में खोला नया सेलेक्ट स्टोर

टायर बनाने वाली कंपनी Bridgestone ने एक्सपेंशन किया है. कंपनी ने हाल ही में नोएडा में अपना नया शोरूम खोला है. नोएडा में टायर और मोबिलिटी सॉल्यूशंस को नया आयाम देते हुए ब्रिजस्टोन इंडिया ने सेक्टर 101 में अपने नए प्रीमियम ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर – ‘टायर शॉपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का भव्य उद्घाटन किया है. इस स्टोर की शुरुआत कंपनी के उत्तर प्रदेश बाजार में विस्तार और बेहतर रिटेल अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

स्टोर लॉन्च से जुड़े प्रमुख हाइलाइट्स

  • ब्रिजस्टोन का प्रीमियम रिटेल फॉर्मेट, जो केवल सेल्स से आगे बढ़कर संपूर्ण टायर एवं मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रदान करता है.
  • आधुनिक, ग्राहक-केंद्रित डिजाइन.
  • एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, एक्सपर्ट एडवाइजरी और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का संयोजन.
  • ग्राहकों की सुरक्षा, सहूलियत और बेहतर ड्राइविंग अनुभव पर फोकस.
  • लोकेशन और मार्केट स्ट्रेटेजी
Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी की ओर से क्या कहा गया?

ब्रिजस्टोन इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर – इंटीग्रेटेड कंज्यूमर बिजनेस राजीव शर्मा ने स्टोर का उद्घाटन किया. शर्मा ने कहा कि उप्र ब्रिजस्टोन के लिए तेजी से बढ़ता और बेहद महत्वपूर्ण बाजार है. कंपनी का लक्ष्य प्रीमियम रिटेल एक्सपीरियंस के साथ उच्च गुणवत्ता वाले, तकनीकी रूप से एडवांस्ड टायर उपलब्ध कराना है. भरोसे, सुरक्षा और प्रदर्शन पर आधारित बेहतरीन ग्राहक अनुभव को प्राथमिकता.

नई रेंज – कौन-कौन से टायर मिलेंगे?

  • टुरांजा 6i (ENLITEN टेक्नोलॉजी के साथ)
  • बेहतर कंफर्ट और फ्यूल एफिशिएंसी.
  • शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और लंबी वियर लाइफ.
  • ICE और EV – दोनों के लिए कम्पैटिबल.
  • ड्यूलर ऑल-टेरैन A/T002
  • मल्टी-टेरैन पर चलाने वालों के लिए विकसित टायर.
  • एग्रेसिव ट्रेड डिजाइन और मजबूत बनावट.
  • बेहतर ट्रैक्शन, ड्यूरैबिलिटी और ऑन/ऑफ-रोड कंट्रोल.

कंपनी की प्रतिबद्धता

नया टायर शॉपी स्टोर ब्रिजस्टोन के कस्टमर टचपॉइंट्स बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है. कंपनी सुरक्षित और सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए भरोसेमंद पार्टनर बनने पर फोकस कर रही है.

5 FAQs (खबर से जुड़े जरूरी सवाल)

1. ब्रिजस्टोन का नया सेलेक्ट स्टोर कहां खुला है?

नोएडा सेक्टर 101 में, प्रधान मार्केट, लिंक रोड के पास नया ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर खोला गया है.

2. यह सेलेक्ट स्टोर सामान्य टायर शोरूम से कैसे अलग है?

यह एक प्रीमियम रिटेल फॉर्मेट है, जिसमें टायर सेल्स के साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, कंसल्टेशन, और वर्ल्ड-क्लास सर्विसेज दी जाती हैं.

3. इस स्टोर में कौन-कौन से टायर उपलब्ध होंगे?

टुरांजा 6i और ड्यूलर ऑल-टेरैन A/T002 जैसे ब्रिजस्टोन के नवीनतम प्रीमियम टायर उपलब्ध हैं.

4. क्या यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी टायर मिलेंगे?

हाँ, टुरांजा 6i जैसे टायर ICE और EV दोनों के लिए कम्पैटिबल हैं.

5. ब्रिजस्टोन इस लॉन्च से क्या लक्ष्य हासिल करना चाहता है?

कस्टमर टचपॉइंट्स बढ़ाना, उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करना और सुरक्षित-सस्टेनेबल मोबिलिटी में अग्रणी रहने का लक्ष्य है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6