&format=webp&quality=medium)
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब इस रेस में जापान की दिग्गज कंपनी Suzuki भी उतर चुकी है. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. यह स्कूटर भारत से ही सुजुकी की ग्लोबल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की शुरुआत को दर्शाता है और इसे खासतौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
कंपनी का मानना है कि यह स्कूटर खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक में शिफ्ट करना चाहते हैं, लेकिन रेंज, क्वालिटी और सर्विस को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, केनिची उमेडा ने कहा,'सुजुकी ई-एक्सेस सुजुकी का पहला ग्लोबल स्ट्रेटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल है. इसमें लंबी चलने वाली बैटरी, आसान हैंडलिंग, स्मूथ एक्सेलरेशन और हाई क्वालिटी फिट और फिनिश मिलती है. हर एलिमेंट को सोच-समझकर डिजाइन किया गया है ताकि ओनरशिप आसान, मजेदार और चिंता-मुक्त हो.'
ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देने के लिए Suzuki ने e-Access को चार आकर्षक डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा है. इनमें ब्लैक-रेड, व्हाइट-ग्रे, ग्रीन-ग्रे और नया स्टेलर ब्लू-ग्रे शेड शामिल है, जो स्कूटर को प्रीमियम लुक देते हैं.
Suzuki e-Access में LFP बैटरी दी गई है, जो आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली बैटरियों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और लंबी उम्र वाली मानी जाती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी ज्यादा समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देती है. स्कूटर में 4.1 kW की मोटर लगी है, जो स्मूद एक्सेलरेशन और अच्छा टॉर्क देती है, जिससे ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है.
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर हल्के लेकिन मजबूत फ्रेम पर बना है, जिससे बैलेंस और कंट्रोल बेहतर मिलता है. इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड दिए गए हैं, ताकि यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुन सके. साथ ही रिवर्स मोड और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं.
Suzuki e-Access में LED लाइटिंग, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और मेंटेनेंस-फ्री ड्राइव बेल्ट दी गई है, जिसकी लाइफ काफी लंबी बताई जा रही है. कंपनी ने स्कूटर की फिट और फिनिश पर भी खास काम किया है, ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल में कोई आवाज या ढीलापन महसूस न हो.
ये भी पढ़ें: कारें आपस में करेंगी बात! बसें बनेंगी स्मार्ट, हादसों में ₹1.5 लाख का मुफ्त इलाज, जानिए सरकार ने लिए क्या फैसले
Suzuki मोटरसाइकिल इंडिया का देशभर में 1200 से ज्यादा डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क है. इनमें से कई जगहों पर DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा, पोर्टेबल AC चार्जर सभी डीलरशिप पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे चार्जिंग आसान हो जाती है.
Suzuki e-Access की एक्स-शोरूम कीमत 1,88,490 रुपए रखी गई है. इसकी बुकिंग देशभर की ऑथराइज्ड Suzuki डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है. कंपनी ने बताया कि जल्द ही यह स्कूटर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
Suzuki e-Access के साथ कंपनी कई वैल्यू-पैक्ड ऑफर्स भी दे रही है. इसमें लंबी एक्सटेंडेड वारंटी, बाय-बैक एश्योरेंस, लॉयल्टी बोनस और आकर्षक फाइनेंस विकल्प शामिल हैं. इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का अनुभव और भी आसान और फायदेमंद हो जाता है.
यह स्कूटर रोज ऑफिस जाने, छोटे सफर और शहर में आरामदायक राइड चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प है.
हां, Suzuki e-Access भारत में सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है.
इसमें LFP बैटरी दी गई है, जो ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ मानी जाती है.
सुजुकी की इलेक्ट्रिक स्कूटर के 1200 से ज्यादा आउटलेट्स पर सर्विस की सुविधा उपलब्ध होगी.
कम खर्च, आसान राइड और भरोसेमंद सर्विस के कारण यह पेट्रोल स्कूटर का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)