Audi के बाद इस ऑटो कंपनी ने भी बढ़ाए दाम, एक अप्रैल से होंगे लागू, जानें डीटेल्स

कंपनी के मुताबिक, कीमतों में अधिकतम 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी BMW और MINI दोनों ब्रांड्स की गाड़ियों पर लागू होगी.
Audi के बाद इस ऑटो कंपनी ने भी बढ़ाए दाम, एक अप्रैल से होंगे लागू, जानें डीटेल्स

BMW की कार होंगी महंगी

अगले महीने से कार खरीदना महंगा हो सकता है. लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी ऑटो कंपनी BMW India ने प्राइस बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. बता दें कि इससे ठीक पहले Audi India ने भी दाम बढ़ाने का ऐलान किया था. ऑडी के बाद अब BMW Group India ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी 1 अप्रैल 2026 से अपनी पूरी रेंज पर नई कीमतें लागू करेगी. कंपनी के सभी मॉडल पर ये कीमत लागू होगी.

2% तक बढ़ेंगी कीमतें

कंपनी के मुताबिक, कीमतों में अधिकतम 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी BMW और MINI दोनों ब्रांड्स की गाड़ियों पर लागू होगी. इसका मतलब है कि चाहे आप BMW की लग्जरी सेडान खरीदें या MINI की प्रीमियम कार, आपको अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: Kia Carens Clavis में अब मिलेगा GT-Line और X-Line, ₹20 लाख से कम कीमत में दमदार और प्रीमियम फीचर्स

सभी मॉडल्स पर लागू होगा असर

BMW Group India ने साफ किया है कि यह प्राइस हाइक उसकी पूरी प्रोडक्ट रेंज पर लागू होगी. इसमें शामिल हैं:

  • लोकली मैन्युफैक्चर्ड मॉडल्सॉ
  • CBU (Completely Built Units)

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे कई वजहें बताई हैं:

  • लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में बढ़ोतरी
  • कच्चे माल (Raw Material) की कीमतों में इजाफा
  • रुपए की कमजोरी (Depreciation)
  • इन सभी कारणों से कंपनी की लागत बढ़ी है, जिसका असर अब ग्राहकों पर पड़ेगा.

दूसरे लग्जरी ब्रांड्स भी बढ़ा रहे दाम

BMW के अलावा, अन्य लग्जरी कार कंपनियां भी कीमत बढ़ाने जा रही हैं.

  • Mercedes-Benz India ने भी 1 अप्रैल 2026 से करीब 2% तक प्राइस हाइक का ऐलान किया है.
  • Audi India भी अपनी पूरी रेंज पर इसी तरह की बढ़ोतरी करने जा रही है.
  • Mercedes-Benz के मुताबिक, यूरो के मुकाबले रुपये की कमजोरी और बढ़ती लागत इसकी मुख्य वजह है.

बाकी कंपनियों का क्या प्लान?

फिलहाल Jaguar Land Rover India और Volvo Car India ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. हालांकि, इंडस्ट्री ट्रेंड को देखते हुए आने वाले समय में ये कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं.

ग्राहकों के लिए क्या मतलब?

अगर आप BMW या MINI कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल से पहले खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है. इसके बाद आपको वही कार खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कुल मिलाकर, बढ़ती लागत और करेंसी प्रेशर के चलते लग्जरी कारें महंगी होने जा रही हैं और आने वाले समय में ऑटो सेक्टर में ऐसे और प्राइस हाइक देखने को मिल सकते हैं.

FAQs

1. BMW Group India कब से कीमतें बढ़ा रही है?

नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.

2. BMW और MINI कारों की कीमत कितनी बढ़ेगी?

कंपनी ने अधिकतम 2% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है.

3. क्या यह बढ़ोतरी सभी मॉडल्स पर लागू होगी?

हां, यह बढ़ोतरी BMW और MINI की पूरी रेंज, जिसमें लोकल और CBU मॉडल्स शामिल हैं, पर लागू होगी.

4. कीमत बढ़ाने की वजह क्या है?

मुख्य वजहों में लॉजिस्टिक्स कॉस्ट, कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और रुपये की कमजोरी शामिल हैं.

5. क्या अन्य लग्जरी कार कंपनियां भी कीमत बढ़ा रही हैं?

हां, Mercedes-Benz India और Audi India ने भी 1 अप्रैल 2026 से करीब 2% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6