बड़ी खबर! सरकार ने बिना FASTag वाले वाहनों को दी राहत, UPI से पेमेंट करने पर अब दोगुना नहीं इतना देना होगा टोल

New Toll Rules: नए नियम के मुताबिक, बिना वैध FASTag के अगर टोल प्लाजा पर UPI से पेमेंट करेंगे तो अब दोगुना नहीं मात्र 1.25 गुना टोल फीस देनी होगी. नया आदेश 15 नवंबर से लागू होगा.
बड़ी खबर! सरकार ने बिना FASTag वाले वाहनों को दी राहत, UPI से पेमेंट करने पर अब दोगुना नहीं इतना देना होगा टोल

New Toll Rules: आम आदमी के लिए राहत वाली खबर है. सरकार ने बिना फास्टैग (FASTag) वाले वाहनों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने टोल प्लाजा नियमों में बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक, बिना वैध FASTag के अगर टोल प्लाजा पर UPI से पेमेंट करेंगे तो अब दोगुना नहीं मात्र 1.25 गुना टोल फीस देनी होगी. नया आदेश 15 नवंबर से लागू होगा.

भारतीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सूचना के अनुसार, नया नियम विशेष रूप से उन वाहनों के लिए है जिनके पास FASTag नहीं है या FASTag काम नहीं कर रहे हैं.

नए नियम क्या कहता है?

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर कोई वाहन मान्य और क्रियाशील FASTag के बिना टोल प्लाजा पर आता है और नकद भुगतान करना चाहता है, तो उसे सामान्य टोल शुल्क का 2 गुना देना होगा.
वहीं, अगर वही वाहन UPI (Unified Payments Interface) के माध्यम से भुगतान करता है, तो शुल्क 1.25 गुना लगेगा यानी, नकद भुगतान से कम और FASTag शुल्क के मुकाबले ज्यादा, लेकिन राहत देने वाला कदम.
उदाहरण- अगर FASTag पर भुगतान किया जाना वाला शुल्क ₹100 है, तो नकद देने पर शुल्क ₹200 होगा, जबकि UPI द्वारा भुगतान करने पर यह ₹125 होगा.
इसका उद्देश्य नकदी लेनदेन को कम करना, टोल संग्रह में पारदर्शिता बढ़ाना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है.
यह नया नियम 15 नवंबर 2025 से लागू होगा.

FASTag क्या है?

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स के डिजिटल भुगतान के लिए उपयोग किया जाता है. इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा शुरू किया गया है.

FASTag क्या करता है?

FASTag एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक पर आधारित छोटा स्टिकर होता है जिसे वाहन के आगे के शीशे पर चिपकाया जाता है. जैसे ही आपका वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है, यह स्टिकर स्कैन हो जाता है और आपके FASTag वॉलेट से ऑटोमैटिक टोल कटौती हो जाती है- बिना रुके, बिना नकद भुगतान किए.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs

Q1. नया नियम क्या है?
अगर कोई वाहन FASTag के बिना टोल प्लाजा पर प्रवेश करता है तो UPI से भुगतान पर केवल 1.25 गुना शुल्क देना होगा.

Q2. ये नियम कब से लागू होंगे?
ये नए नियम 15 नवंबर 2025 से पूरे देश में लागू होंगे.

Q3. क्या ये नियम सभी टोल प्लाज़ा पर लागू होंगे?
हां, यह नियम सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद टोल प्लाज़ा पर लागू होंगे.

Q4. क्या FASTag वाले वाहन चालकों के लिए कोई बदलाव है?
नहीं। FASTag वाले वाहन चालकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

Q5. अगर FASTag खराब है या स्कैन नहीं हो रहा, तो क्या होगा?
FASTag मान्य और क्रियाशील नहीं है, तो यह No FASTag की श्रेणी में आएगा और वही नियम लागू होंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

VIDEO: Diwali 2025 से पहले DA Hike, कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6