Bharat NCAP: 2026 में ये 4 कार ले गईं 5-स्टार, बड़ों से लेकर बच्चे तक सुरक्षित, जानें नाम

Bharat NCAP: भारत एनकैप की ओर से कई सारी गाड़ियों को 5 स्टार रेटिंग दी जा चुकी है. इस खबर में साल 2026 में जिन कार को 5-स्टार रेटिंग मिली है, वो शामिल हैं.
Bharat NCAP: 2026 में ये 4 कार ले गईं 5-स्टार, बड़ों से लेकर बच्चे तक सुरक्षित, जानें नाम

Bharat NCAP वाली सेफ कार, देखें लिस्ट (फाइल फोटो)

Bharat NCAP Safety Rating Cars: देश में सेफ्टी कार की पॉपुलैरिटी काफी तेजी से बढ़ रही है. पहले देश में Global NCAP की तरफ से कार को सेफ्टी रेटिंग मिलती थी. लेकिन अब Bharat NCAP की ओर से गाड़ियों को 5-स्टार रेटिंग दी जाती है. भारत में इस संस्था की शुरुआत अक्तूबर 2023 में हुई थी. तब से लेकर अबतक Bharat NCAP के तहत ही गाड़ियों को 5-स्टार रेटिंग दी जाती है.

2026 में अबतक भारत एनकैप ने 4 गाड़ियों को 5 स्टार रेटिंग दी है. इसमें 2 कार टाटा मोटर्स की हैं और 2 कार वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast की हैं. इन 4 कार को साल 2026 में भारत एनकैप से सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Tata Sierra

पिछले साल नवंबर 2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड कार Tata Sierra को लॉन्च किया था. इस कार को भारत एनकैप से 5-स्टार रेटिंग मिली है. भारत एनकैप की ओर से एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में सेफ्टी प्वाइंट्स दिए जाते हैं.

CategoryScoreRating
Adult Occupant Protection31.14 / 32.005 Star
Child Occupant Protection44.73 / 49.005 Star

Tata Sierra में क्या है खास?

इस कार में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1.5L Turbo Diesel इंजन मिलता है, जो 118 एचपी की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा, 1.5L Turbo Petrol (TGDi) और 1.5L Naturally Aspirated Petrol इंजन भी मिलता है. ये इंजन क्रमश: 160 पीएस, 106 पीएस और 255 Nm और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Sierra

VinFast VF6

इस कार को भी भारत एनकैप से 5-स्टार रेटिंग मिली है. ये वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसने पिछले साल ही भारतीय बाजार में एंट्री ली थी. कंपनी ने 2 कार को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था.

CategoryScoreRating
Adult Occupant Protection27.13 / 32.005 Star
Child Occupant Protection44.41 / 49.005 Star

VinFast VF6 में क्या है खास?

इस कार में कंपनी की ओर से 59.6 kWh की लीथियम आयन बैटरी दी जाती है. कंपनी ने भारतीय बाजार में एंट्री करने के साथ ही ग्राहकों को फ्री चार्जिंग का सपोर्ट दिया, जिसका फायदा कई ग्राहकों ने उठाया.

VF6

VinFast VF7

विनफास्ट वीएफ6 के साथ कंपनी ने विनफास्ट वीएफ7 को भी लॉन्च किया था. ये कार तुलनात्मक तौर पर बड़ी है और इसकी रेंज और बैटरी कैपिसिटी भी ज्यादा है.

CategoryScoreRating
Adult Occupant Protection28.54 / 32.005 Star
Child Occupant Protection45.25 / 49.005 Star

VinFast VF7 के बारे में

इस कार में विनफास्ट वीएफ6 से बड़ी बैटरी मिलती है. कंपनी ने इस कार में 70.8 kWh का बैटरी पैक दिया है. ये कार 500 किमी से भी ज्यादा की रेंज देती है. ज्यादा जानकारी के लिए ये इंफोग्राफिक देख सकते हैं-

VF7

Tata Punch 2026

भारत एनकैप की ओर से टाटा पंच को पहले भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है लेकिन इस साल टाटा पंच के PURE+ CNG AMT और ACCOMP CNG MT वेरिएंट को 5-स्टार रेटिंग दी गई थी. इस वेरिएंट की टेस्टिंग इस साल हुई थी. इन दोनों वेरिएंट को भी 5-स्टार रेटिंग मिली है.

CategoryScoreRating
Adult Occupant Protection30.58 / 32.005 Star
Child Occupant Protection45.00 / 49.005 Star

Tata Punch में क्या है खास?

भारत एनकैप के मुताबिक, टाटा पंच के PURE+ CNG AMT और ACCOMP CNG MT वेरिएंट भी सेफ हैं. 5 स्टार रेटिंग से लैस हैं. इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. इसके अलावा ये कार ईवी ऑप्शन में भी उपलब्ध है.

Punch

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

आपके लिए काम की बात

कुल मिलाकर, Bharat NCAP की शुरुआत के बाद भारत में सेफ्टी को लेकर ग्राहकों की जागरूकता तेजी से बढ़ी है. 2026 में Tata Sierra, VinFast VF6, VinFast VF7 और Tata Punch जैसी गाड़ियों को 5-स्टार रेटिंग मिलना दिखाता है कि अब कंपनियां सेफ्टी को प्राथमिकता दे रही हैं. आने वाले समय में भारतीय बाजार में ज्यादा सुरक्षित कारों की हिस्सेदारी और बढ़ने की उम्मीद है.

खबर से जुड़े FAQs

1. Bharat NCAP क्या है?

भारत का कार सेफ्टी टेस्ट प्रोग्राम जो गाड़ियों को 1 से 5 स्टार रेटिंग देता है.

2. Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग का मतलब क्या है?

कार एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में सबसे सुरक्षित मानी जाती है.

3. 2026 में किन कारों को 5-स्टार रेटिंग मिली?

Tata Sierra, VinFast VF6, VinFast VF7 और Tata Punch.

4. Bharat NCAP किन पैरामीटर्स पर टेस्ट करता है?

एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के साथ सेफ्टी फीचर्स पर.

5. क्या EV कारों को भी Bharat NCAP रेटिंग मिलती है?

हां, EVs जैसे VinFast VF6 और VinFast VF7 को भी रेटिंग मिलती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)