Bajaj Pulsar 180 की 4 साल बाद दोबारा एंट्री, नया लुक, नई पावर और एडवांस फीचर्स, जानें कीमत

Bajaj Pulsar 180 एक बार फिर मार्केट में लॉन्च हो गई है. इस बाइक में कई सारे मॉडर्न और नए फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत पहले के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है.
Bajaj Pulsar 180 की 4 साल बाद दोबारा एंट्री, नया लुक, नई पावर और एडवांस फीचर्स, जानें कीमत

Bajaj Pulsar 180 की दोबारा एंट्री (फाइल फोटो)

बजाज ऑटो ने मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक बार फिर Bajaj Pulsar 180 की एंट्री करा दी है. कंपनी ने एक बार इस बाइक को भारतीय बाजार में उतार दिया है. हालांकि कंपनी ने इस बाइक को अब नए जमाने के फीचर्स के साथ उतारा है. बजाज पल्सर 180 एक जमाने में काफी पॉपुलर बाइक हुआ करती थी लेकिन साल 2022 में कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन बंद कर दिया था. अब ये कार नए कलेवर और फीचर्स के साथ दोबारा एंट्री कर रही है.

4 साल के लंबे समय के बाद बजाज ऑटो ने इस बजाज पल्सर 180 को लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे नए लुक और कई आधुनिक फीचर्स के साथ रि-लॉन्च किया है. ये बाइक खास तौर पर उन लोगों के लिए उतारी गई है, जो 150-160 सीसी सेगमेंट में मोटरसाइकिल खरीदते हैं लेकिन स्पोर्टी बाइक ज्यादा पसंद करते हैं.

Bajaj Pulsar 180 में क्या है खास?

इस बाइक में 178.61 सीसी का सिंगल सिलेंडर DTSi, एयर कूल्ड इंजन मिलता है. ये इंजन 17 पीएस की मैक्सिमम पावर और 15 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा, बाइक में 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है.

डिजाइन और फीचर्स में क्या नया मिला?

कंपनी ने बाइक के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं. 2026 पल्सर 180 में वही क्लासिक नेकेड स्ट्रीटफाइटर बॉडी स्टाइल दिया गया है. कंपनी ने इस बाइक में स्पोर्टी ग्राफिक्स और रिम स्ट्रिप्स दी हैं, जिससे बाइक की रोड प्रेजेंस और भी बढ़िया लगती है. नई वाली पल्सर में जो फीचर्स मिल रहे हैं, इसमें ये सब शामिल हैं-

  • LED हेडलाइट्स
  • कॉम्पैक्ट वाइजर
  • वाइड हेंडलबार
  • 15 लीटर का कर्वी फ्यूल टैंक
  • सिंगल पीस सीट
  • स्प्लिट ग्रैब रेल्स
  • अपस्वेट एग्जॉस्ट

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी ने दिए नए कलर्स

  • ब्लैक गोल्ड
  • ब्लैक ब्लू
  • ब्लैक ग्रे
  • ब्लैक रेड
  • व्हाइट

टायर और सस्पेंशन

कंपनी ने नई पल्सर के दोनों टायर को 17 इंच के साथ ही पेश किया है. फ्रंट और रियर दोनों में ही डिस्क ब्रेक मिलता है. फ्रंट में 280 एमएम और रियर में 230 एमएम का डिस्क ब्रेक मिलता है. इसके अलावा सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इस बाइक में ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है.

सस्पेंशन की बात करें तो, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है. बाइक में 165 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. साथ ही 1340 एमएम का व्हीलबेस मिलता है.

इन टेक फीचर्स से लैस

  • फुली डिजिटल मोनोक्रॉम एलसीडी स्पीडोमीटर
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • टाइप-ए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

आखिर में जानें बाइक की कीमत

कंपनी ने इसकी कीमत 1.22 लाख रुपए रखी है. जबकि पुरानी वाली पल्सर 180 की कीमत 1.17 लाख रुपए हुआ करती थी. तो पुरानी वाली के मुकाबले नई वाली पल्सर 180 महंगी है. हालांकि कंपनी ने नई पल्सर में कई सारे नए फीचर्स भी दिए हैं.

कंपिटीशन देखेंगे तो भारतीय ऑटो बाजार में इस बाइक का सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 180, Honda Hornet 2.0 जैसी बाइक के साथ है. इन दोनों की कीमत क्रमश: 1.25 लाख रुपए और 1.47 लाख रुपए है. प्राइस के मामले में भी बजाज की नई पल्सर इन दोनों बाइक को तगड़ा कंपिटिशन दे रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Bajaj Pulsar 180 को कितने समय बाद दोबारा लॉन्च किया गया है?

कंपनी ने करीब 4 साल बाद Bajaj Pulsar 180 को दोबारा लॉन्च किया है.

Q2 नई Pulsar 180 में कौन-सा इंजन मिलता है?

इसमें 178.61cc का सिंगल सिलेंडर DTSi एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 17 PS पावर और 15 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

Q3 नई Pulsar 180 में क्या नए फीचर्स दिए गए हैं?

बाइक में LED हेडलाइट, डिजिटल LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Q4 नई Pulsar 180 की कीमत क्या है?

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.22 लाख रखी गई है.

Q5 इस बाइक का मुकाबला किन मॉडल्स से है?

इसका मुकाबला TVS Apache RTR 180 और Honda Hornet 2.0 से है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6