&format=webp&quality=medium)
एक अप्रैल से ऑटो इंडस्ट्री में क्या बदलेगा? (AI जनरेटेड फोटो)
मार्च का महीना खत्म होने वाला है. आज 31 मार्च यानी इस महीने का आखिरी दिन है. कल से नया महीना शुरू होगा. एक अप्रैल कई मायनों में अहम डेट रहती है क्योंकि इस दिन से देश का नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होता है. एक अप्रैल 2026 से कई नियम बदलने वाले हैं. इसमें इकोनॉमी से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर तक शामिल हैं. इस खबर में हम ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sector) में होने वाले बदलावों की डीटेल्स दे रहे हैं.
कल से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई बदलाव होने वाले हैं. कुछ ऑटो कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया था, जो कल से लागू हो जाएगा. इसके अलावा E20 ब्लेंडिंग को लागू करने का नियम भी शामिल है.
एक अप्रैल 2026 से टाटा मोटर्स की गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. कंपनी ने सभी मॉडल पर कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. हालांकि इसमें इलेक्ट्रिक कार शामिल नहीं हैं. कंपनी ने सभी मॉडल पर 0.5% की दर से कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है, जो एक अप्रैल यानी नए वित्त वर्ष से लागू हो जाएंगी.
ये भी पढ़ें: Hyundai की इन 2 गाड़ियों को मिली 5-स्टार रेटिंग, Bharat NCAP ने जताया भरोसा, 71% हाई-स्ट्रेंथ स्टील से लैस
कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को इसलिए बढ़ाया है क्योंकि इनपुट लागत बढ़ गई है, जिसका असर पैसेंजर व्हीकल की कीमतों पर दिखाई देगा.
कंपनी ने सिर्फ अपने पैसेंजर व्हीकल ही नहीं, बल्कि कमर्शियल व्हीकल के भी दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. ये नई कीमतें भी एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी. कंपनी ने अपने सभी CVs मॉडल पर 1.5% की दर से कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है.
कंपनी ने जो ये फैसला लिया है, वो कच्चे माल की कीमतों और दूसरे इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चक्कर में लिया है. हालांकि हर मॉडल पर कीमतों का इजाफा अलग-अलग होगा.
JSW MG मोटर इंडिया ने ऐलान किया है कि वो अपने MG पोर्टफोलियो पर अधिकतम 2% तक की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. यह नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. यह मूल्य संशोधन लगातार बढ़ती इनपुट लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए किया गया है.
ये भी पढ़ें: 2026 TVS Apache RTR 160 4V के 2 नए वेरिएंट लॉन्च, कंपनी ने दिए ये नए फीचर्स, जानें कीमत
Honda Cars India ने जनवरी 2026 में ही अपनी कारों की कीमतें बढ़ा दी थीं. कंपनी का कहना है कि बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल लागत के चलते अप्रैल में भी कीमतों में और संशोधन किया जा सकता है.
Honda Amaze, Honda City और Honda Elevate जैसे मॉडल इस बढ़ोतरी से प्रभावित हो रहे हैं. कुछ वेरिएंट्स की कीमतें इस साल पहले ही करीब 60,000 रुपये तक बढ़ चुकी हैं.
लग्जरी कार कंपनियों में Audi, BMW और Mercedes जैसी कंपनियों ने भी कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. तीनों ही कंपनियों की गाड़ियों एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
| ऑटो कंपनी | कीमत में बढ़ोतरी | लागू होने की तारीख |
| Tata Motors (Passenger Vehicles) | 0.5% तक | 1 अप्रैल 2026 |
| Tata Motors (Commercial Vehicles) | 1.5% तक | 1 अप्रैल 2026 |
| JSW MG Motor India | 2% तक | 1 अप्रैल 2026 |
| Honda Cars India | पहले ही ₹60,000 तक (कुछ वेरिएंट्स) | जनवरी 2026 |
| Audi | 2% तक | 1 अप्रैल 2026 |
| Mercedes-Benz India | करीब 2% | 1 अप्रैल 2026 |
| BMW Group India | 2% | 1 अप्रैल 2026 |
1 अप्रैल से एक बड़ा पॉलिसी बदलाव लागू होने जा रहा है. सरकार देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर E20 फ्यूल को अनिवार्य करने जा रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने फरवरी 2026 की अधिसूचना में 1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में E20 फ्यूल लागू करने का निर्देश दिया था. इस फ्यूल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है.
सरकार के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात को कम करना और उत्सर्जन में कटौती करना है. E20 फ्यूल के लिए कम से कम 95 ऑक्टेन रेटिंग की जरूरत होती है.
नई गाड़ियां ज्यादातर इसके साथ कम्पैटिबल हैं, लेकिन पुरानी गाड़ियों में 3–7 प्रतिशत तक माइलेज कम हो सकता है. साथ ही, समय के साथ इंजन पर अधिक घिसाव (wear and tear) का असर भी देखने को मिल सकता है.
1. 1 अप्रैल 2026 से ऑटो सेक्टर में क्या बड़ा बदलाव होने जा रहा है?
1 अप्रैल से कई ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं. साथ ही देशभर में E20 फ्यूल भी अनिवार्य हो जाएगा.
2. किन कंपनियों ने कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है?
Tata Motors, JSW MG Motor India, Honda Cars India, Audi, BMW Group India और Mercedes-Benz India जैसी कंपनियां इसमें शामिल हैं.
3. कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जा रही है?
अलग-अलग कंपनियों ने 0.5% से लेकर 2% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. कुछ मामलों में ₹60,000 तक की बढ़ोतरी पहले ही हो चुकी है.
4. E20 फ्यूल क्या है और क्यों लागू किया जा रहा है?
E20 फ्यूल में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है. सरकार इसे लागू कर रही है ताकि कच्चे तेल के आयात को कम किया जा सके और प्रदूषण घटाया जा सके.
5. क्या E20 फ्यूल से सभी गाड़ियों पर असर पड़ेगा?
नई गाड़ियां ज्यादातर E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल हैं. हालांकि पुरानी गाड़ियों में 3–7% तक माइलेज कम हो सकता है और लंबे समय में इंजन पर असर पड़ सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)