&format=webp&quality=medium)
भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अगस्त 2025 का महीना बेहतर साबित हुआ है, जब कंपनियों की रिटेल बिक्री में मजबूती देखने को मिली है. मंगलवार को एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि अगस्त में कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अधिक डिस्काउंट ऑफर किए, जिससे सभी सेगमेंट में इंक्वायरी में इजाफा हुआ.
रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में सेल्स इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि फेस्टिव सीजन से पहले ऑटो कंपनियों ने आक्रामक तरीके से ऑफर लॉन्च किए हैं, वहीं सरकार जीएसटी दरों में कटौती पर विचार कर रही है और इसकी चर्चा आगामी जीएसटी परिषद की बैठक में 3 और 4 सितंबर को हो सकती है. हालांकि रिसर्च फर्म का मानना है कि सितंबर की शुरुआत सुस्त रह सकती है क्योंकि ग्राहक जीएसटी कटौती का इंतजार करेंगे और उसके बाद ही खरीदारी का फैसला लेंगे.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सितंबर में बिक्री पर असर पड़ सकता है क्योंकि इस महीने 15 दिन का श्राद्ध होगा जिसे खरीदारी के लिए शुभ नहीं माना जाता है. कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में छूट फिलहाल स्थिर है और निकट भविष्य में इसमें इजाफे की संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि ट्रैक्टर सेगमेंट में अच्छे मानसून और जलाशयों के स्तर के कारण डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है.
अगस्त 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, वहीं एस्कॉर्ट्स की बिक्री में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ, इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़कर 4.5 प्रतिशत हो गया है, इस श्रेणी में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है, जबकि महिंद्रा की हिस्सेदारी 19 प्रतिशत और एमजी की हिस्सेदारी घटकर 28 प्रतिशत रह गई है.
दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिटेल बिक्री भी अगस्त में बेहतर रही, कुल 1.4 लाख यूनिट्स बिकीं और इस सेगमेंट का मार्केट शेयर 7.6 प्रतिशत तक पहुंच गया, टीवीएस ने अगस्त में 24,000 ई-स्कूटर बेचे, एथर ने 18,000 और बजाज ने 12,000 यूनिट्स की बिक्री की.
बजाज ऑटो की घरेलू टू-व्हीलर बिक्री 12% घटी, लेकिन निर्यात में 25% की बढ़त दर्ज हुई. दूसरी ओर TVS मोटर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अगस्त में कंपनी की दोपहिया बिक्री 30% बढ़कर 4.9 लाख यूनिट्स रही. इसमें घरेलू बिक्री 28% और निर्यात 36% बढ़ा.
Q1. अगस्त 2025 में ऑटोमोबाइल सेक्टर की रिटेल बिक्री क्यों बढ़ी?
अधिक डिस्काउंट और फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों की बढ़ी हुई डिमांड की वजह से अगस्त में बिक्री मजबूत रही.
Q2. सितंबर में बिक्री पर असर क्यों पड़ सकता है?
क्योंकि ग्राहक जीएसटी दरों में संभावित कटौती और 'श्राद्ध' अवधि की वजह से खरीदारी टाल सकते हैं.
Q3. अगस्त में ट्रैक्टर सेगमेंट का प्रदर्शन कैसा रहा?
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 28% और एस्कॉर्ट्स की बिक्री 27% बढ़ी। अच्छे मानसून ने डिमांड को बढ़ावा दिया.
Q4. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट शेयर कितना रहा?
EV 4-व्हीलर का शेयर 4.5% और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का शेयर 7.6% रहा.
Q5. पैसेंजर व्हीकल कंपनियों में किसकी बिक्री गिरी?
मारुति, टाटा और हुंडई की घरेलू बिक्री में गिरावट रही, जबकि EV और निर्यात में ग्रोथ देखने को मिली.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)