&format=webp&quality=medium)
FY26 में ऑटो इंडस्ट्री का शानदार प्रदर्शन, जानें आगे का ग्रोथ आउटलुक (फाइल फोटो)
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री ने FY26 में दमदार प्रदर्शन किया है. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्र (SIAM) ने ताजा रिपोर्ट जारी की है. इस ताजा रिपोर्ट में सियाम ने बताया है कि वित्त वर्ष 2026 में ऑटो इंडस्ट्री ने कैसा प्रदर्शन किया. सियाम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में लगभग सभी सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है. खासकर पैसेंजर व्हीकल (PV) और 2-व्हीलर सेगमेंट ने इंडस्ट्री की रफ्तार को आगे बढ़ाया है.
भारत सरकार की पॉलिसी सपोर्ट, बढ़ती डिमांड और बेहतर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के चलते ऑटो सेक्टर ने FY26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है और सेल्स अच्छी रही. हालांकि, सियाम की रिपोर्ट में FY27 का आउटलुक भी बताया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि आगे कुछ ग्लोबल चुनौतियां भी बनी हुई हैं.
मार्च 2026 में पैसेंजर व्हीकल (PV) बिक्री 16% बढ़कर 4.43 लाख यूनिट रही. वहीं, घरेलू 2-व्हीलर बिक्री 19.3% बढ़कर 19.8 लाख यूनिट तक पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: इस ऑटो कंपनी का मेगा प्लान तैयार; 90% कार में AI ड्राइव टेक्नोलॉजी, दिखाए नए मॉडल, क्या है फ्यूचर स्ट्रैटेजी
यानि ज्यादातर सेगमेंट में तेजी रही, लेकिन ई-रिक्शा में गिरावट देखने को मिली.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
पूरा वित्त वर्ष 2025-26 ऑटो सेक्टर के लिए काफी मजबूत रहा.
इन आंकड़ों से साफ है कि डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों मार्केट में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की पकड़ मजबूत हुई है.

भारतीय ऑटो सेक्टर का एक्सपोर्ट भी FY26 में शानदार रहा.
खास बात ये है कि 3-व्हीलर एक्सपोर्ट में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला.
SIAM के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन के मुताबिक, जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही (Q4) में सभी सेगमेंट ने अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की.
यानि हर सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई.
SIAM का कहना है कि FY26 ऑटो इंडस्ट्री के लिए “लैंडमार्क ईयर” रहा है. सरकार की नीतियों और मजबूत डिमांड ने इंडस्ट्री को बड़ा सपोर्ट दिया है. FY27 में भी ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ जोखिम बने हुए हैं:
अगर ग्लोबल हालात स्थिर रहते हैं, तो इंडस्ट्री आगे भी अच्छी ग्रोथ दिखा सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 मार्च में PV बिक्री कितनी रही?
4.43 लाख यूनिट.
Q2 2-व्हीलर बिक्री में कितनी ग्रोथ हुई?
करीब 19.3%.
Q3 FY26 में कुल वाहन बिक्री कितनी रही?
2.83 करोड़ यूनिट.
Q4 सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट ग्रोथ किस सेगमेंट में रही?
3-व्हीलर (45%).
Q5 FY27 के लिए सबसे बड़ा जोखिम क्या है?
कच्चे तेल की कीमतें और ग्लोबल अनिश्चितता.