&format=webp&quality=medium)
टू व्हीलर सेगमेंट में किस कंपनी ने कितनी बेची गाड़ियां, जानें डीटेल्स (फोटो- AI)
देश की दिग्गज टू और थ्री व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने मई महीने के लिए सेल्स के आंकड़ें जारी कर दिए हैं. इसमें टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकिल जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन तीनों ही कंपनियों ने मई महीने के लिए सेल्स का आंकड़ा जारी कर दिया है. मई महीने की ऑटो सेल्स देखेंगे तो TVS Motor ने शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी ने 31% ग्रोथ दर्ज की है. साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हासिल की है.
इसके अलावा, बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकिल ने भी दमदार सेल्स दर्ज की है. यहां हमने तीनों कंपनियों के सेल्स के आंकड़ों की जानकारी दी हुई है.
टू और थ्री व्हीलर में ग्लोबल प्रेजेंस रखने वाली टीवीएस मोटर ने मई 2026 में कुल 5,66,585 यूनिट्स की सेल्स की है. जबकि मई 2025 में कंपनी ने 431,275 यूनिट्स बेची थी. कंपनी की सेल्स में 31% की बढ़त दिखी है. इसके अलावा, घरेलू बिक्री में 24% का उछाल है. कंपनी ने मई 2026 में 384,565 यूनिट्स की बिक्री की है.
ये भी पढ़ें: मई में मारुति ने दर्ज की रिकॉर्ड सेल्स, M&M और Hyundai के भी आंकड़ें आए सामने, जानें किसने मारी बाजी?
इतना ही नहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट में कंपनी ने 56% की तेजी दर्ज की है. कंपनी ने मई 2025 में 27,976 यूनिट्स बेची थी लेकिन मई 2026 में कंपनी ने 43,632 यूनिट्स बेची हैं. एक्सपोर्ट के मोर्चे पर कंपनी ने मई 2026 में 175,991 यूनिट्स बेची. थ्री व्हीलर में भी कंपनी ने मई में 23,474 यूनिट्स को बेचा.
बजाज ऑटो ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के जरिए इसकी जानकारी दी. कंपनी ने मई 2026 में कुल 3,93,204 टू व्हीलर की बिक्री है, जिसमें घरेलू बिक्री 2,09,528 यूनिट्स की है और 1,83,676 यूनिट्स का एक्सपोर्ट है.

मई 2025 के मुकाबले कंपनी ने घरेलू बिक्री में 9% की वृद्धि दर्ज की है. इसके अलावा, एक्सपोर्ट्स में 30% का उछाल देखा है और कुल बिक्री में 18 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज कराई है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने मई 2026 के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी ने बताया कि मई 2026 में कुल 5.18 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12% ज्यादा है. मई 2025 में कंपनी ने कुल 4.65 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी.

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 4.59 लाख यूनिट्स रही, जो पिछले साल मई महीने में बिके 4.17 लाख यूनिट्स के मुकाबले 10% ज्यादा है. वहीं एक्सपोर्ट कारोबार में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला. मई 2026 में कंपनी ने 0.59 लाख यूनिट्स का निर्यात किया, जो मई 2025 में निर्यात की गई 0.47 लाख यूनिट्स के मुकाबले 24% की बढ़त दर्शाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)