&format=webp&quality=medium)
मई में मारुति, महिंद्रा और Hyundai की सेल्स का आंकड़ा आया सामने (फोटो - AI)
मई का महीना खत्म हो गया है और अब ऑटो कंपनियां मई महीने के लिए सेल्स के आंकड़ें जारी कर रही हैं. इस सिलसिले में देश की दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, Hyundai Motor और किआ इंडिया की सेल्स आ चुकी हैं. तीनों ही कंपनियों ने जबरदस्त सेल्स का आंकड़ा जारी किया है. मई के महीने में मारुति ने रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की है. इसके अलावा M&M और Hyundai की भी सेल्स में बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
मारुति की सेल्स में 34 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने तकरीबन 20 फीसदी ज्यादा सेल्स दर्ज कराई है, इसके अलावा, Hyundai Motor इंडिया ने भी करीब 10 परसेंट की तेजी दर्ज की है. यहां इन तीनों कंपनियों की सेल्स की जानकारी दी गई है.
| कंपनियां | मई 2026 सेल्स | मई 2025 सेल्स | बदलाव |
| मारुति सुजुकी | 242,688 | 180,077 | 34% |
| महिंद्रा एंड महिंद्रा | 58021 | 52431 | 11% |
| ह्युंदै मोटर इंडिया | 47,837 | - | 9.1% |
| किआ इंडिया | 27,586 | 22,315 | 23.6% |
मारुति ने मई 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है. कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 2,42,688 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 34.8 प्रतिशत ज्यादा रही.
ये भी पढ़ें: Tesla की एक और कार भारत में लॉन्च; 500 km रेंज के साथ जबरदस्त सेफ्टी, जानें कीमत और फीचर्स
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई महीने में सेल्स में 20% का इजाफा दर्ज किया है. कंपनी की कुल सेल्स 99,636 व्हीकल्स की रही. यूटिलिटी सेगमेंट में कंपनी ने 58,021 गाड़ियां बेची. इस सेगमेंट में कंपनी ने 11% का इजाफा दर्ज किया.

इसके अलावा, घरेलू कमर्शियल व्हीकल 24,079 यूनिट्स का रहा, जो 19% की ग्रोथ को दिखाता है. एक्सपोर्ट्स की बात करें तो कंपनी ने FY27 के मई महीने के लिए 5000 गाड़ियां का एक्सपोर्ट किया, जबकि बीते साल समान तिमाही में ये 3646 यूनिट्स था. इस सेगमेंट में 37% का उछाल है.
ह्युंदै मोटर इंडिया ने भी मई में दमदार प्रदर्शन किया. कंपनी ने मई 2026 में उसकी घरेलू बिक्री 47,837 यूनिट रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है. इसमें घरेलू बिक्री की यूनिट्स 61,137 यूनिट रही, जिसमें सालाना आधार पर 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मई 2026 के दौरान कंपनी का निर्यात योगदान 13,300 यूनिट रहा.
किआ इंडिया की सेल्स में भी 23.6% तक का उछाल देखा गया है. कंपनी ने मई 2026 में कुल 27,586 यूनिट की होलसेल बिक्री दर्ज की, जो मई 2025 में बेची गई 22,315 यूनिट्स के मुकाबले 23.6 प्रतिशत ज्यादा रही. वित्त वर्ष 2026-27 में भी Kia की ग्रोथ जारी रही है.
कंपनी ने साल की शुरुआत से अब तक यानी Year-to-Date (YTD) कुल 1,39,197 यूनिट की बिक्री दर्ज की है. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,21,514 यूनिट्स की बिक्री की थी. इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है.
कंपनी की इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान उसके लोकप्रिय मॉडल्स से आया है. खासतौर पर Seltos और Sonet की मजबूत मांग बनी हुई है. वहीं Carens Clavis, Clavis EV और MY26 Syros को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भी सेल्स का आंकड़ा जारी कर दिया है. कंपनी ने मई 2026 में 59,090 यूनिट्स की बिक्री की. इसके अलावा, मई 2025 में कंपनी ने 41,557 यूनिट्स बेची थी. ऐसे में कंपनी ने साल दर साल 42 फीसदी का उछाल दर्ज किया.
इसके अलावा, इलेक्ट्रिक सेल्स के मोर्चे पर वाहन पर 50 फीसदी से ज्यादा का रजिस्ट्रेशन है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)