Mahindra, Toyota की सेल्स बढ़ी लेकिन Tata Motors समेत इन कंपनियों की कैसी रही बिक्री, यहां जानें डाटा 

M&M यानी कि महिंद्रा एडं महिंद्रा ने मंगलवार को बयान में कहा कि यात्री वाहन खंड में पिछले महीने घरेलू बाजार में उसके यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 47,306 इकाई हो गई, जो जून 2024 में 40,022 इकाई थी. 
Mahindra, Toyota की सेल्स बढ़ी लेकिन Tata Motors समेत इन कंपनियों की कैसी रही बिक्री, यहां जानें डाटा 

जून का महीना खत्म हो गया है और अब ऑटो कंपनियां जून महीने के लिए सेल्स का आंकड़ा पेश कर रही हैं. जुलाई के पहले दिन ऑटोमोटिव कंपनियां जून में कितनी सेल्स हुई है, इसकी रिपोर्ट जारी कर रही है. इस खबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्सस और टोयोटा किर्लोस्कर की सेल्स शामिल है. बता दें कि ज्यादातर ऑटो कंपनियों ने बढ़िया सेल्स को दर्ज किया है. लेकिन टाटा मोटर्स की सेल्स में गिरावट देखने को मिली है. M&M यानी कि महिंद्रा एडं महिंद्रा ने मंगलवार को बयान में कहा कि यात्री वाहन खंड में पिछले महीने घरेलू बाजार में उसके यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 47,306 इकाई हो गई, जो जून 2024 में 40,022 इकाई थी.

कैसी रही महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल्स

एमएंडएम ने कहा कि घरेलू तिपहिया वाहनों की बिक्री 8,454 इकाई रही, जो पिछले साल जून में बेची गई 6,180 इकाई की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है. जून में कुल निर्यात सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 2,634 इकाई हो गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसी रही Toyota की सेल्स ?

वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर ने जून 2024 में 27,474 वाहन बेचे थे. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने मंगलवार को बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 26,453 इकाई रही, जबकि निर्यात में 2,416 इकाई रहा. कंपनी के उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-प्रयुक्त कार कारोबार) वरिंदर वाधवा ने कहा, ‘‘ हम बिक्री के बाद सेवा समर्थन पेशकशों और मूल्य-वर्धित पेशकशों के माध्यम से अपने ग्राहकों के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं. इनका मकसद हर कदम पर ग्राहकों के अनुभव को समृद्ध करना है.’’

Tata Motors की सेल्स का हाल

देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की जून में कुल घरेलू थोक बिक्री 12 प्रतिशत घटकर 65,019 इकाई रह गई. जून, 2024 में कंपनी ने 74,147 वाहन बेचे थे. टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहनों की बिक्री जून में 15 प्रतिशत घटकर 37,083 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 43,524 इकाई थी.

घरेलू बाजार में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले वर्ष जून के 30,623 इकाई से 12 प्रतिशत घटकर 27,936 इकाई रह गई. कंपनी के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा, ‘‘ देशभर में अच्छे मानसून के पूर्वानुमान, रेपो दर में कटौती और बुनियादी ढांचे के विकास पर नए सिरे से जोर दिए जाने से हम उम्मीद करते हैं कि आने वाली तिमाहियों में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सुधार होगा.’’

Maruti Suzuki की सेल्स

जून 2025 में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कुल 1,67,993 यूनिट्स की बिक्री की. इस महीने की कुल बिक्री में शामिल हैं — घरेलू बाजार में 1,21,339 यूनिट्स की बिक्री, अन्य ओईएम (OEM) को 8,812 यूनिट्स की बिक्री और निर्यात में 37,842 यूनिट्स, जो कि कंपनी के अब तक के सबसे अधिक मासिक निर्यात का रिकॉर्ड है.

Hyundai की सेल्स कैसी रही?

Hyundai Motor ने FY2026 की पहली तिमाही में 13% की सालाना निर्यात वृद्धि दर्ज की, कुल बिक्री में निर्यात का योगदान 26.7% रहा. जून 2025 में HMIL ने कुल 60,924 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें घरेलू बिक्री 44,024 यूनिट्स और निर्यात 16,900 यूनिट्स शामिल हैं. जून 2025 में HMIL की कुल घरेलू बिक्री में से 67.6% बिक्री SUV सेगमेंट की रही. FY2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 1,80,399 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 1,32,259 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 48,140 यूनिट्स का निर्यात शामिल है.

KIA India की बिक्री की डीटेल्स

देश की प्रमुख मास-प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक किआ इंडिया ने H1 2025 (जनवरी से जून) में मजबूत बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया. इस दौरान कंपनी ने 1,42,139 यूनिट्स की डिलीवरी की, जो कि पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 1,26,137 यूनिट्स की तुलना में 12.7% की वृद्धि को दर्शाता है. हाल ही में लॉन्च की गई Kia Carens Clavis को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. यह कार उन लोगों की पहली पसंद बन रही है जो बिना किसी समझौते के आराम, जगह, फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी चाहते हैं. वैश्विक बाजारों में भी किआ के 'मेड-इन-इंडिया' प्रोडक्ट्स की मांग बनी रही. H1 2025 में कंपनी ने 11,813 यूनिट्स का निर्यात किया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6