Tata, Mahindra, Hyundai समेत इन कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट जारी, मार्च में किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकी

March Auto Sales 2026 : ऑटो कंपनियों ने मार्च महीने के लिए सेल्स की रिपोर्ट जारी कर दी है. इसमें टाटा मोटर्स, महिंद्रा और किआ इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं.
Tata, Mahindra, Hyundai समेत इन कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट जारी, मार्च में किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकी

मार्च में किसने कितनी गाड़ियां बेचीं, यहां जानें (फाइल फोटो)

मार्च का महीना खत्म हो गया है. ऑटो कंपनियां अब मार्च महीने के लिए सेल्स के आंकड़ें जारी कर रही हैं. इसमें टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, किआ इंडिया और Hyundai India की सेल्स शामिल हैं. इन कंपनियों ने मार्च के महीने में जबरदस्त सेल्स हासिल की है.

सभी कंपनियों की सेल्स पॉजिटिव रही है. किसी की सेल्स में 28% तक का इजाफा दिख रहा है तो किसी ने 21 परसेंट तक का उछाल देखा है. इस खबर में इन सभी कंपनियों की सेल्स की जानकारी दी है.

Tata Motors PV की बिक्री बढ़ी

Add Zee Business as a Preferred Source

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने भी सेल्स के आंकड़ें जारी कर दिए हैं. कंपनी ने मार्च में कुल 66971 यूनिट्स की बिक्री की. कंपनी ने बीते साल इसी महीने में 51616 यूनिट्स बेची थी और इस महीने 28% की बढ़ोतरी के साथ ये आंकड़ा हासिल किया है.

कंपनी ने BSE फाइलिंग में इसकी जानकारी दी. FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 198,743 यूनिट्स की सेल्स की है.

Mahindra की सेल्स में जबरदस्त उछाल

देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी M&M ने मार्च महीने के लिए ऑटो सेल्स के आंकड़ें जारी कर दिए हैं. कंपनी की कुल वाहन बिक्री 99,969 यूनिट रही, जो एक्सपोर्ट समेत 21% की सालाना बढ़त दर्शाती है.

यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेगमेंट में कंपनी ने घरेलू बाजार में 60,272 वाहनों की बिक्री की, जो 25% की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है. वहीं एक्सपोर्ट समेत कुल SUV बिक्री 62,109 यूनिट रही.

कमर्शियल व्हीकल में भी बढ़त

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की घरेलू बिक्री 24,928 यूनिट रही, जो 11% की वृद्धि को दिखाती है.

  • SUV बिक्री: 6,60,276 यूनिट (20% YoY ग्रोथ)
  • LCV (<3.5 टन): 2,89,597 यूनिट (13% YoY ग्रोथ)

Hyundai की सेल्स कैसी रही?

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) में अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल 2,08,275 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 8.7% की ग्रोथ को दर्शाता है.

कंपनी की घरेलू बिक्री Q4 में 1,66,578 यूनिट्स रही, जो 8.5% YoY ग्रोथ के साथ अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही घरेलू बिक्री है. वहीं इस दौरान एक्सपोर्ट 41,697 यूनिट्स रहा, जिसमें 9.4% की सालाना बढ़त दर्ज की गई.

Maruti Suzuki की रिकॉर्ड बिक्री

कंपनी ने मार्च 2026 और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने सेल्स आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें कंपनी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं.

मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 2,25,251 यूनिट्स की बिक्री की. इसमें:

  • घरेलू बिक्री: 1,69,428 यूनिट्स
  • OEMs को बिक्री: 8,783 यूनिट्स
  • एक्सपोर्ट: 47,040 यूनिट्स
  • FY26 में लगातार तीसरी बार 20 लाख पार

मार्च 2026 में भी शानदार प्रदर्शन

मार्च 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 69,004 यूनिट्स रही, जो 2.5% YoY ग्रोथ को दिखाती है. इसमें:

  • घरेलू बिक्री: 55,064 यूनिट्स (6.3% YoY ग्रोथ)
  • एक्सपोर्ट: 13,940 यूनिट्स

Kia India की सेल्स में भी उछाल

कंपनी ने मार्च 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने 29,112 व्हीकल्स बेचे, जो पिछले साल मार्च 2025 के 25,525 यूनिट्स के मुकाबले 14.5% की मजबूत सालाना बढ़त को दिखाते हैं.

Nissan की बिक्री में जबरदस्त उछाल

निसान इंडिया ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू बिक्री में 98% की महीने-दर-महीने (MoM) ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी की इस तेजी में नई Nissan Gravite का बड़ा योगदान रहा है. मार्च 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 10,388 यूनिट्स रही.

  • घरेलू होलसेल: 4,408 यूनिट्स (पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा)
  • एक्सपोर्ट: 5,980 यूनिट्स

Toyota की सेल्स

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने सेल्स आंकड़े जारी किए हैं. कंपनी ने इस दौरान कुल 4,06,081 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष (FY24-25) के 3,37,148 यूनिट्स के मुकाबले 20% की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है.

मार्च 2026 में भी तेज रफ्तार

  • मार्च 2026 बिक्री: 37,194 यूनिट्स
  • मार्च 2025 बिक्री: 30,043 यूनिट्स
  • YoY ग्रोथ: 24%

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इसके अलावा, जनवरी-मार्च 2026 (Q1) में भी कंपनी की कुल बिक्री 84,316 यूनिट्स रही, जो Q1 2025 के 75,576 यूनिट्स के मुकाबले 11.6% ज्यादा है.

इन मॉडल्स की रही सबसे ज्यादा मांग

कंपनी की ग्रोथ में Kia Seltos, Kia Sonet और Kia Carens जैसे मॉडल्स की मजबूत डिमांड का बड़ा योगदान रहा. खासकर नई Seltos को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

FAQs

1. मार्च 2026 में किन कंपनियों की सेल्स जारी हुई है?

मार्च महीने के लिए Tata Motors, Mahindra & Mahindra Ltd., Hyundai Motor India Limited और Kia India ने अपने सेल्स आंकड़े जारी किए हैं.

2. किस कंपनी ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है?

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 28% की YoY ग्रोथ के साथ सबसे आगे रही है.

3. Mahindra & Mahindra का प्रदर्शन कैसा रहा?

Mahindra & Mahindra Ltd. ने मार्च 2026 में कुल 99,969 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 21% की YoY ग्रोथ दर्ज हुई. SUV सेगमेंट में कंपनी ने 25% की मजबूत बढ़त हासिल की.

4. Hyundai और Kia की सेल्स में क्या खास रहा?

Hyundai Motor India Limited ने Q4 में रिकॉर्ड घरेलू बिक्री दर्ज की, जबकि Kia India ने मार्च में अब तक की सबसे ज्यादा 29,112 यूनिट्स की बिक्री की.

5. किन मॉडल्स की सबसे ज्यादा मांग रही?

Kia Seltos, Kia Sonet और Kia Carens जैसे मॉडल्स की डिमांड सबसे ज्यादा रही, जिससे Kia की ग्रोथ को सपोर्ट मिला.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6