&format=webp&quality=medium)
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए फरवरी 2026 का महीना काफी मजबूत रहा. पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया और सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई. इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्र (SIAM) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2026 में ऑटो सेक्टर की कुल उत्पादन संख्या 28,64,612 यूनिट रही.
हालांकि इंडस्ट्री के लिए एक चिंता की बात भी सामने आई है. पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव का असर सप्लाई चेन और एक्सपोर्ट पर पड़ सकता है, जिस पर ऑटो कंपनियां नजर बनाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट क्राइसिस से ऑटो सेक्टर प्रभावित, MENA रीजन से एक्सपोर्ट पर असर, जानें किस कंपनी का कितना एक्सपोजर?
भारत में SUV और प्रीमियम कारों की बढ़ती मांग इस ग्रोथ की बड़ी वजह मानी जा रही है. इसके अलावा बेहतर फाइनेंसिंग विकल्प और नए मॉडल लॉन्च होने से भी मांग को सपोर्ट मिला है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने भी शानदार प्रदर्शन किया. फरवरी 2026 में कुल 74,573 यूनिट थ्री-व्हीलर की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 29% की बढ़त दर्शाती है. इस सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर, गुड्स कैरियर और ई-रिक्शा की मांग में तेजी देखने को मिली. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की बढ़ती जरूरत इस सेगमेंट को सपोर्ट कर रही है.
फरवरी 2026 में सबसे ज्यादा ग्रोथ टू-व्हीलर सेगमेंट में देखने को मिली.
इस दौरान कुल 18,71,406 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 35.2% ज्यादा है.
टू-व्हीलर सेगमेंट के अलग-अलग कैटेगरी का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा:
फरवरी 2026 के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए राजेश मेनन ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि फरवरी 2026 में पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में फरवरी महीने की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई है.
उनके मुताबिक फरवरी 2026 में 4.18 लाख पैसेंजर व्हीकल की बिक्री हुई, जो फरवरी 2025 के मुकाबले 10.6% ज्यादा है. वहीं थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 29% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई और टू-व्हीलर बिक्री में 35.2% की बढ़त रही.
ऑटो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि मार्च महीने में भी मांग मजबूत बनी रह सकती है. देश के कई हिस्सों में त्योहारों का सीजन होने की वजह से ऑटोमोबाइल की मांग बढ़ने की संभावना रहती है. आमतौर पर इस दौरान नई गाड़ियों की खरीदारी में तेजी देखने को मिलती है.
1. फरवरी 2026 में कुल ऑटो उत्पादन कितना रहा?
फरवरी 2026 में कुल ऑटो उत्पादन 28,64,612 यूनिट रहा.
2. पैसेंजर व्हीकल बिक्री कितनी रही?
फरवरी 2026 में 4,17,705 पैसेंजर व्हीकल बिके.
3. थ्री-व्हीलर बिक्री में कितनी ग्रोथ हुई?
फरवरी 2026 में थ्री-व्हीलर बिक्री में करीब 29% की ग्रोथ दर्ज हुई.
4. टू-व्हीलर बिक्री कितनी रही?
फरवरी 2026 में 18,71,406 टू-व्हीलर की बिक्री हुई.
5. इंडस्ट्री के सामने सबसे बड़ा जोखिम क्या है?
मिडिल ईस्ट में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव सप्लाई चेन और एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)