Audi ने दिया बड़ा झटका, अगले महीने से महंगी हो जाएंगे मॉडल, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ऑडी इंडिया ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से ये फैसला लिया है. जानें ये कब से लागू होगा.
Audi ने दिया बड़ा झटका, अगले महीने से महंगी हो जाएंगे मॉडल, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

फोटो क्रेडिट - Audi India

मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच जर्मन की लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Audi ने बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने भारत में अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. जर्मन लग्जरी कार निर्माता ने कहा है कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी के मुताबिक बढ़ती इनपुट लागत और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया गया है.

Audi India ने एक बयान में कहा कि यह बढ़ोतरी सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों पर लागू होगी. यानी कंपनी की मौजूदा पूरी लाइन-अप के दाम 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे. हालांकि कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों पर इसका असर कम से कम रखने की कोशिश करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला?

कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि हाल के महीनों में इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के चलते कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है. बढ़ती इनपुट लागत और करेंसी फ्लक्चुएशन को देखते हुए 1 अप्रैल 2026 से कीमतों में 2% तक का एडजस्टमेंट लागू हो रहे हैं. यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम पड़े.

ऑटो इंडस्ट्री में लागत बढ़ने के चलते कीमतों में बढ़ोतरी का ट्रेंड देखा जा रहा है. इससे पहले 2026 की शुरुआत में BMW और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी कार कंपनियां भी भारत में अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

भारत में Audi की मौजूदा कार लाइन-अप

फिलहाल भारत में Audi के पास कुल 10 मॉडल्स की लाइन-अप है. इनमें कई सेडान और SUV शामिल हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद प्रमुख मॉडल्स में शामिल हैं:

  • Audi A4
  • Audi A5
  • Audi A6
  • Audi Q3
  • Audi Q3 Sportback
  • Audi Q5
  • Audi Q7
  • Audi Q8
  • Audi RS Q8 Performance

जल्द लॉन्च होने वाली है Audi SQ8

इसी बीच कंपनी भारतीय बाजार में एक नई परफॉर्मेंस SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. Audi SQ8 को 17 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा.

कंपनी ने इस SUV की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है, जिसके लिए ₹5 लाख का टोकन अमाउंट रखा गया है. चूंकि यह मॉडल अभी लॉन्च नहीं हुआ है, इसलिए इसके शुरुआती लॉन्च प्राइस पर अप्रैल में होने वाली कीमत बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा.

कार में मिलेगा दमदार इंजन

Audi SQ8 को पावर देने के लिए 4.0-लीटर V8 TFSI इंजन दिया गया है. यह इंजन करीब 373 kW (करीब 507 hp) की पावर और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.

इसमें कंपनी का quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, एडाप्टिव एयर सस्पेंशन स्पोर्ट और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहतर ड्राइविंग अनुभव और शानदार परफॉर्मेंस देते हैं.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Audi भारत में अपनी कारों की कीमत कब बढ़ाएगी?

Audi 1 अप्रैल 2026 से अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी.

2. कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी?

कंपनी ने कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

3. कीमत बढ़ाने की वजह क्या है?

मुख्य वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी और करेंसी फ्लक्चुएशन बताई गई है.

4. Audi SQ8 भारत में कब लॉन्च होगी?

Audi SQ8 को भारत में 17 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा.

5. Audi SQ8 की बुकिंग कैसे की जा सकती है?

इस SUV की बुकिंग ₹5 लाख के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6