&format=webp&quality=medium)
जर्मन की लग्जरी कार कंपनी Audi India ने इंडियन मार्केट में एक और नई कार को पेश कर दिया है. कंपनी ने Audi A4 Signature Edition से पर्दा उठाया है. इस कार को कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया गया है. इस कार के डिजाइन को और भी ज्यादा अपलिफ्ट किया गया है और लुक और डिजाइन प्रीमियम किया गया है. सिग्नेचर एडिशन के तहत कार के स्टाइल में सुधार किया गया है. इसमें Audi रिंग्स एंट्री एलईडी लैम्प्स दिए गए हैं. एक्सक्लूसिव Audi rings decals और डायनैमिक व्हील हब का सपोर्ट दिया गया है.
कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस कार को 57,11,000 रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम के साथ पेश किया है. इस कार को लिमिटेड यूनिट्स तक ही सीमित रखा गया है. इस कार में कंपनी ने 5 कलर्स दिए हैं. इसमें Glacier White Metallic, Mythos Black Metallic, Navarra Blue Metallic, Progressive Red Metallic और Manhattan Grey Metallic शामिल है.
इस कार में कई सारे फीचर्स को ऐड किया गया है. इसमें 360 डिग्री कैमरा के साथ पार्किंग असिस्ट्स का फायदा मिलेगा. इसके अलावा ऑडी रिंग्स एंट्री एलईडी लैम्प, जो वेलकम लाइट प्रोजेक्शन की तरह काम करेगा. रोड प्रेजेंस को और बेहतर करने के लिए Audi rings decals दिए हैं.

इसके अलावा डायनैमिक व्हील हब कैप्स, केबिन एक्सपीरियंस के लिए प्रीमियम फ्रैगनेंस डिस्पेंसर, एयरोडायनैमिक स्पॉइलर, स्टेनलैस स्टील पैडल और स्पेशल एलॉय व्हील्स पेंट डिजाइन भी शामिल है.
इस कार में 2.0L TFSI इंजन मिलता है, जो 204 hp यानी कि 150 किलोवॉट की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार मात्र 7.1 सेकंड में 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 241 km/h है. कार में 19 स्पीकर मिलते हैं.
इंटीरियर की बात करें तो कार में 3 स्पॉक, फ्लैट बॉटम, स्पोर्ट्स कॉन्टोर लेदर रैप्ड मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया है. इसके अलावा 30 कलर के साथ एम्बियंस लाइट मिलती है. फ्रंट सीट पावर्ड हैं और कार में थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है.