इस ई-स्कूटर की सेल्स 2 लाख के पार; बढ़ा मार्केट शेयर, इन फीचर्स के चलते लोगों को आ रहा इतना पसंद

Ather Rizta ने सेल्स में नया रिकॉर्ड बनाया है. लॉन्च के डेढ़ साल में फैमिली स्कूटर ने 2 लाख यूनिट्स की बिक्री पार कर ली. जानें इस स्कूटर में ऐसा क्या है खास, जिसकी वजह से इसे इतनी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है.
इस ई-स्कूटर की सेल्स 2 लाख के पार; बढ़ा मार्केट शेयर, इन फीचर्स के चलते लोगों को आ रहा इतना पसंद

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy ने नया मुकाम हासिल किया है. कंपनी के फैमिली स्कूटर Ather Rizta ने सेल्स के मामले में नया माइलस्टोन हासिल किया है. कंपनी ने अबतक Ather Rizta के 2 लाख यूनिट्स को बेच दिया है. बता दें कि अभी 6 महीने पहले ही इस स्कूटर ने एक लाख यूनिट्स की सेल्स का आंकड़ा छुआ था और अब इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि इसकी सेल्स का आंकड़ा 2 लाख यूनिट्स का हो गया है.

कंपनी ने अप्रैल 2024 को Ather Rizta को पहली बार लॉन्च किया था. इसे फैमिली स्कूटर कैटेगरी में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ी है. अब कंपनी इस स्कूटर की 2 लाख यूनिट्स को बेच चुकी है. यहां हम बता रहे हैं कि आखिर इस स्कूटर में ऐसा क्या है, जो लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं?

Ather Rizta से जुड़ी जरूरी बातें

Add Zee Business as a Preferred Source
  • अप्रैल 2024 में लॉन्च के बाद Rizta ने Ather की पहुंच दक्षिण भारत के बाहर भी काफी बढ़ाई है.
  • नए बाजारों में परिवारों के लिए बने इस स्कूटर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है.
  • Terracotta Red कलर ऑप्शन और Rizta S वेरिएंट (3.7 kWh बैटरी) की शुरुआत से बिक्री में और तेजी आई है.
  • Ather की Middle India रणनीति को सबसे ज्यादा सपोर्ट Rizta से मिला है.
  • Rizta अब Ather की कुल सेल्स का 70% से ज्यादा हिस्सा देती है.
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कंपनी का मार्केट शेयर Q1FY26 के 7% से बढ़कर Q3FY26 (नवंबर 2025 तक) में 14% हो गया.
  • पंजाब में मार्केट शेयर 8% से बढ़कर 15%,
  • उत्तर प्रदेश में 4% से बढ़कर 10% तक पहुंच गया है.

Ather Energy के एक्सपीरियंस सेंटर बढ़े

Rizta की पॉपुलैरिटी ने देशभर में Ather की सेल्स और रिटेल एक्सपेंशन को तेज गति देने में अहम भूमिका निभाई है. Vaahan और Telangana Vehicle Online Sales डेटा के मुताबिक, Ather ने हाल ही में भारत में 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिटेल सेल्स का बड़ा माइलस्टोन पार किया है. इसके अलावा, अप्रैल 2024 में Rizta लॉन्च होने के बाद से कंपनी ने तेज गति से अपना नेटवर्क बढ़ाया है और 30 सितंबर 2025 तक देशभर में अपने Experience Centres (ECs) की संख्या बढ़ाकर 524 तक पहुंचा दी है.

Rizta

इस उपलब्धि पर बात करते हुए Ather Energy के CBO, रवनीत सिंह फोकेला ने कहा, “Rizta शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसने हमारे एड्रेसेबल मार्केट को बढ़ाया है और खासकर मिडिल और नॉर्थ इंडिया में हमारे डिस्ट्रीब्यूशन को तेजी से फैलाने में मदद की है. आगे भी हमारा फोकस गहरे डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए प्रोडक्ट की पहुंच बढ़ाने और इस मजबूत बेस पर आगे निर्माण करने पर रहेगा.”

Ather Rizta – Key Highlights

  • Rizta दो मॉडल्स में उपलब्ध: Rizta S और Rizta Z
  • IDC रेंज: 123 km और 159 km
  • बड़ी और आरामदायक सीट के साथ 56L स्टोरेज (34L अंडरसिट + 22L फ्रंक)
  • बड़ा फ्लोरबोर्ड, ज्यादा लेग स्पेस के साथ
  • सेफ्टी फीचर्स: SkidControl™, Fall Safe™, ESS, थेफ्ट और टो अलर्ट्स
  • AtherStack™ Pro के साथ Ping My Scooter फीचर
  • 2025 में Rizta Z को मिला टचस्क्रीन अपग्रेड
  • इस साल लॉन्च: नेपाल और श्रीलंका के इंटरनेशनल मार्केट्स में भी पेश

Top 5 FAQs

1. Ather Rizta ने कितना सेल्स माइलस्टोन हासिल किया?

Ather Rizta ने 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया है. सिर्फ 6 महीने पहले इसने 1 लाख सेल्स को पार किया था.

2. Ather Rizta की इतनी ज्यादा मांग क्यों है?

फैमिली-केंद्रित डिज़ाइन, लंबी रेंज, बड़ी स्टोरेज स्पेस, नए कलर विकल्प और Ather के भरोसेमंद सेफ्टी फीचर्स इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के मुख्य कारण हैं.

3. Ather की ग्रोथ में Rizta का कितना योगदान है?

Rizta अब Ather की कुल सेल्स का 70% से ज्यादा हिस्सा देती है और Middle India में कंपनी की पकड़ मजबूत करने में सबसे बड़ा फैक्टर बनी है.

4. कंपनी का नेटवर्क कितना बढ़ा है?

Rizta की सफलता के बाद Ather ने रिटेल एक्सपेंशन तेज किया है और 30 सितंबर 2025 तक अपने Experience Centres की संख्या बढ़ाकर 524 कर दी है.

5. Ather Rizta में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

रेंज 123–159 km, 56L स्टोरेज, SkidControl™, Fall Safe™, ESS, theft/tow alerts, Ping My Scooter और Rizta Z में टचस्क्रीन अपग्रेड जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

RECOMMENDED

तनुजा यादव

तनुजा यादव

Chief Sub-Editor, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

तनुजा यादव, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर काम करती हैं और ऑटोमोबाइल व बिज़नेस सेक्टर से जुड़ी खबर

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6