&format=webp&quality=medium)
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट वाली कंपनी Ather Energy ने अपने कस्टमर के लिए नया ऐलान किया है. कंपनी ने Eight70TM Warranty प्रोग्राम की शुरुआत की है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 450 Series और Rizta स्कूटर हैं और इनके लिए कंपनी ने नए प्रोग्राम की शुरुआत की है. ये प्रोग्राम उन कस्टमर्स के लिए है, जो लॉन्ग टर्म बैटरी हेल्थ, परफॉर्मेंस और रिप्लेसमेंट लागत की चिंता करते हैं. लेकिन इस प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों को कई सारे बेनेफिट्स मिलेंगे. जिसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर का मालिक बनना उतना मुश्किल नहीं लगेगा.
इस मौके पर कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह पोखेला ने कहा कि ईवी बायर्स के लिए बैटरी ड्यूरेबिलिटी काफी अहम फैक्टर है. इसलिए हम ग्राहकों के लिए Eight70TM Warranty को लेकर आए हैं. ये 8 साल तक 70 फीसदी बैटरी हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम करता है.
एथर की ओर से जिन बैटरियों का इस्तेमाल किया जाता है, उनके 272 टेस्ट हो चुके हैं. इसमें टेम्पेरेचर टेस्टिंग, मैकेनिकल ड्राप टेस्टिंग और एक्सट्रीम वाइब्रेशन टेस्टिंग शामिल है. एथर का इन-बिल्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी पैक के सभी सेल से जुड़ा है और लगातार उनके वोल्टेज और करंट को मापता है. पूरे पैक में लगाए गए कई तापमान सेंसर भी लगातार बैटरी पैक के विभिन्न खंडों में बीएमएस को तापमान प्रदान करते हैं. इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि बैटरी पैक के सेल सुरक्षित ऑपरेटिंग विंडो के भीतर कार्य करते हैं.
कंपनी के पोर्टफोलियो में 2 लाइनअप हैं. एक 450 Series और दूसरा Rizta. 450 Series में 450X, 450S और 450 Apex जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल है.