&format=webp&quality=medium)
देश की लीडिंग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर्र Ather Energy ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X में Infinite Cruise™ को रोलआउट करने का फैसला लिया है. कंपनी ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में सॉफ्टवेयर लेड फीचर को एक्सपेंड करने का फैसला किया है. ये फीचर OTA (Over-the-air) अपडेट के जरिए रोलआउट किया गया है. ये फीचर एक स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर काम करेगा और हर स्कूटर में इसे रोलआउट किया जा चुका है.
कंपनी ने जानकारी दी कि सभी यूजर्स को स्कूटर डैशबोर्ड में आए नोटिफिकेशन की मदद से इन्फोर्म कर दिया गया है. बता दें कि एथर कम्यूनिटी डे यानी अगस्त 2025 में सबसे पहली बार Ather Apex 450 में इस फीचर को रोलआउट किया गया था. इसे इंडियन राइडिंग कंडिशन के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें: SUV का शौक है लेकिन माइलेज का सताता है डर! ये 5 कार बन सकती हैं बेस्ट च्वाइस, जानें कीमत
कंपनी ने बताया कि पहले कन्वेशनल क्रूज कंट्रोल सिस्टम स्टेडी हाईवे स्पीड के लिए डिजाइन किए गए थे, लेकिन Infinite Cruise™ को हर दिन होने वाली अर्बन राइडिंग के लिए तैयार किया गया है. इस दौरान स्कूटर मुश्किल से 30 kmph की स्पीड पर चलते हैं और ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ट्रेडिशनल क्रूज कंट्रोल सिस्टम से अलग, जो ब्रेक लगाने या एक्सीलरेट करने पर बंद हो जाते हैं, Infinite Cruise™ लगातार एक्टिव रहता है. इसे एक बार ऑन कर दिया जाएगा तो ये फीचर राइडर के इनपुट के मुताबिक खुद को डायनामिक तरीके से एडजस्ट करता रहता है और नई स्पीड के हिसाब से री-कैलिब्रेट हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV3XO EV vs Tata Nexon EV: रेंज से लेकर टॉप फीचर्स तक...कौन-सी कार किसपर भारी? देखें पूरी तुलना
कंपनी का कहना है कि इस फीचर को बार-बार एक्टिव करने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में थ्रॉटल का कम इस्तेमाल करना पड़ता है और राइडिंग फटीग भी कम होती है.
कंपनी ने जानकारी दी कि जिन लोगों ने एथर एनर्जी का इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 जनवरी 2026 को खरीदा है, उन्हें भी जल्द ही इस फीचर का सपोर्ट मिलेगा. मौजूदा स्कूटर्स के ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Ather ये Infinite Cruise™ जल्द रोलआउट करेगा. बता दें कि एक जनवरी 2026 से लेकर अबतक 44,000 स्कूटर खरीदे जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: एक क्लिक पर खरीद सकते हैं Jawa-Yezdi की कोई भी मोटरसाइकिल, बढ़ती डिमांड देख कंपनी ने लिया ये अहम फैसला
ये Ather के बैकवर्ड कंपैटिबिलिटी और लॉन्ग-टर्म प्रोडक्ट सपोर्ट पर फोकस को दिखाता है. Ather ने 2025 450 सीरीज के डेवलपमेंट के दौरान चुने गए हार्डवेयर और लॉन्ग-टर्म प्रोडक्ट प्लानिंग विजन की वजह से Infinite Cruise™ की बैकवर्ड कंपैटिबिलिटी हासिल की है.

बता दें कि कंपनी की ओर से लाए गए इस फीचर में Multi Mode Traction Control और Magic Twist™ भी दिया गया है. जिसकी वजह से राइड को ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और एंगेजिंग बनाता है और Ather 450 पर क्रूजिंग एक्सपीरियंस को नए स्तर पर ले जाता है.
Ather अपने स्कूटर्स को लगातार विकसित होने वाले प्रोडक्ट्स के रूप में तैयार करता है, जहां सॉफ्टवेयर समय के साथ उनकी क्षमताओं को और बेहतर बनाता है. Ather 450X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत बेंगलुरु में 1,47,998 रुपए है.
Q1. Ather 450X में Infinite Cruise™ क्या है?
Infinite Cruise™ एक एडवांस सॉफ्टवेयर-लेड क्रूज कंट्रोल फीचर है, जिसे खासतौर पर इंडियन अर्बन राइडिंग कंडीशन के लिए डिजाइन किया गया है. ये OTA अपडेट के जरिए Ather 450X में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर रोलआउट किया गया है.
Q2. Infinite Cruise™ ट्रेडिशनल क्रूज कंट्रोल से कितना अलग है?
ट्रेडिशनल क्रूज कंट्रोल ब्रेक या एक्सीलरेट करने पर बंद हो जाता है, जबकि Infinite Cruise™ लगातार एक्टिव रहता है और राइडर के इनपुट के मुताबिक खुद को नई स्पीड पर ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है.
Q3. Infinite Cruise™ किस स्पीड रेंज में काम करता है?
कंपनी के मुताबिक Infinite Cruise™ 10 kmph से 90 kmph की स्पीड के बीच काम करता है, जिससे शहर की कम स्पीड और ट्रैफिक वाली सड़कों पर भी आरामदायक क्रूजिंग संभव हो पाती है.
Q4. Infinite Cruise™ के साथ कौन-कौन से एडवांस फीचर्स मिलते हैं?
इस फीचर के साथ City Cruise, Hill Control, Crawl Control, Multi Mode Traction Control और Magic Braking Algorithm का सपोर्ट मिलता है, जो राइड को ज्यादा सुरक्षित और स्मूद बनाते हैं.
Q5. किन Ather 450X स्कूटर्स को Infinite Cruise™ का फायदा मिलेगा?
यह फीचर OTA अपडेट के जरिए सभी Ather 450X स्कूटर्स में दिया जा रहा है. इसके अलावा 1 जनवरी 2026 के बाद खरीदे गए 44,000 से ज्यादा स्कूटर्स को भी जल्द इसका सपोर्ट मिलेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)