&format=webp&quality=medium)
भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Ather Energy ने अपना नया स्कूटर 2025 Ather 450X श्रीलंका में लॉन्च किया है. यह कंपनी की इंटरनेशनल ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा है और श्रीलंका में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करेगा. Ather ने दिसंबर 2024 में श्रीलंका के बाजार में एंट्री की थी, जब उसने यहां अपना फ्लैगशिप स्कूटर Ather 450X लॉन्च किया था. यह कंपनी का नेपाल के बाद दूसरा इंटरनेशनल मार्केट है.
तब से कंपनी ने तेजी से विस्तार किया है और अब तक श्रीलंका में 19 एक्सपीरियंस सेंटर खोले जा चुके हैं, जिन्हें Evolution Auto Pvt. Ltd. संचालित करता है. साथ ही, Ather ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस किया है ताकि EV उपयोगकर्ताओं को आसान और भरोसेमंद अनुभव मिल सके.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Ather Energy के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने कहा, हम श्रीलंका में 2025 Ather 450X लॉन्च करके उत्साहित हैं. श्रीलंका हमेशा से एक मजबूत स्कूटर मार्केट रहा है और पिछले साल लॉन्च के बाद हमें यहां जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी उत्साह से हमने अपनी डिस्ट्रीब्यूशन को तेज किया और अब देशभर में 19 स्टोर खोल दिए हैं. हमें विश्वास है कि नया 450X इस क्षेत्र के लिए परफेक्ट स्कूटर है, क्योंकि यह परफॉर्मेंस, रिलायबिलिटी और क्वालिटी पर फोकस करता है."
मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम – Rain, Road और Rally मोड्स
बेहतर TrueRange™ – ज्यादा लंबी और भरोसेमंद रेंज.
नए मल्टी-कंपाउंड टायर – MRF के साथ मिलकर विकसित, बेहतर ग्रिप, एफिशिएंसी और रेंज
Ather ने नवंबर 2023 में नेपाल में पहला एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च करके इंटरनेशनल बाजार में एंट्री की थी. अब नेपाल में कंपनी के 9 एक्सपीरियंस सेंटर हैं और हाल ही में यहां फैमिली स्कूटर Ather Rizta भी लॉन्च किया गया है. श्रीलंका में कंपनी के 19 एक्सपीरियंस सेंटर हो चुके हैं. वहीं भारत में Ather का रिटेल नेटवर्क तेजी से बढ़कर 446 एक्सपीरियंस सेंटर और करीब 3,997 फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच चुका है.
Q1. Ather Energy ने 2025 Ather 450X कहां लॉन्च किया है?
A1. Ather Energy ने 2025 Ather 450X को श्रीलंका में लॉन्च किया है.
Q2. श्रीलंका में Ather के कितने Experience Centres हैं?
A2. श्रीलंका में Ather के 19 Experience Centres हैं.
Q3. 2025 Ather 450X की नई खासियतें क्या हैं?
A3. इसमें मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, बेहतर TrueRange™ और MRF के मल्टी-कंपाउंड टायर दिए गए हैं.
Q4. Ather का पहला इंटरनेशनल मार्केट कौन-सा था?
A4. Ather का पहला इंटरनेशनल मार्केट नेपाल था.
Q5. भारत में Ather के कितने Experience Centres हैं?
A5. भारत में Ather के 446 Experience Centres और करीब 3,997 चार्जिंग पॉइंट्स हैं.