इस EV कंपनी के एक्सपीरियंस सेंटर 700 के पार, मार्च 2026 में मार्केट शेयर 18.7%, जानें ग्रोथ के पीछे की वजह

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने अपने एक्सपीरियंस सेंटर का आंकड़ा 700 के पार कर लिया है. कंपनी ने अपने फैमिली स्कूटर के दम पर ये ग्रोथ हासिल की है.
इस EV कंपनी के एक्सपीरियंस सेंटर 700 के पार, मार्च 2026 में मार्केट शेयर 18.7%, जानें ग्रोथ के पीछे की वजह

इस ईवी का मार्केट शेयर बढ़कर हुआ 18.7% (फाइल फोटो)

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ather Energy ने अपने बिजनेस एक्सपेंशन की जानकारी दी है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में अपने रिटेल नेटवर्क का जबरदस्त विस्तार करते हुए देशभर में 700 एक्सपीरियंस सेंटर्स (Experience Centres) का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी ने पिछले एक साल में 350 से ज्यादा नए एक्सपीरियंस सेंटर्स जोड़े हैं, जिससे उसका नेटवर्क लगभग दोगुना हो गया है.

31 मार्च 2025 तक जहां कंपनी के पास 351 सेंटर थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 700 के पार पहुंच गई है. इस तेज विस्तार ने कंपनी की पहुंच को मजबूत करने के साथ-साथ नए और मौजूदा बाजारों में ग्रोथ को गति दी है.

कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी कितनी?

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी के इस विस्तार का सीधा असर उसके मार्केट शेयर पर भी देखने को मिला है. वाहन डाटा के मुताबिक, मार्च 2026 तक Ather Energy का राष्ट्रीय बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 18.7% हो गई है. इस ग्रोथ के पीछे कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की सफलता भी अहम रही है.

Ather Rizta की जबरदस्त डिमांड

कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta ने बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है. लॉन्च के बाद से अब तक इस स्कूटर की 2.8 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिससे Ather को नए कस्टमर सेगमेंट तक पहुंचने और नए बाजारों में डिमांड बढ़ाने में मदद मिली है. इसके अलावा Ather 450 सीरीज की लगातार मांग ने भी कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट किया है.

कंपनी लगातार बढ़ा रही बिजनेस

FY26 में Ather का विस्तार खासतौर पर ‘मिडिल इंडिया’ और ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ क्षेत्रों पर केंद्रित रहा है. कंपनी ने इन क्षेत्रों में तेजी से अपने नेटवर्क को बढ़ाया, जिससे इन बाजारों में उसकी पकड़ मजबूत हुई और मार्केट शेयर में करीब दोगुना उछाल देखने को मिला.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इसके साथ ही, कंपनी दक्षिण भारत में अपनी मजबूत मौजूदगी को और गहरा कर रही है, जबकि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी तेजी से विस्तार कर रही है. इस रणनीति के जरिए Ather एक संतुलित और व्यापक राष्ट्रीय नेटवर्क तैयार कर रही है.

इस उपलब्धि पर कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंग पोकेला ने कहा कि पिछले एक साल में कंपनी ने ग्रोथ के लिए अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस किया है. उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में विस्तार किया गया है, लेकिन मिडिल इंडिया और रेस्ट ऑफ इंडिया में विस्तार खासतौर पर आक्रामक रहा है.

चार्जिंग इकोसिस्टम पर भी फोकस

रिटेल नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ Ather Energy ने अपने सर्विस और चार्जिंग इकोसिस्टम को भी मजबूत किया है. हाल ही में कंपनी ने देशभर में 500 से ज्यादा अधिकृत सर्विस सेंटर्स का आंकड़ा पार किया है, जिससे हर शहर में ग्राहकों को भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिल सके.

इसके अलावा, कंपनी का फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क Ather Grid भी तेजी से बढ़ा है, जो 31 दिसंबर 2025 तक 4357 से ज्यादा फास्ट और नेबरहुड चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच चुका है. यह नेटवर्क राइडर्स को आसान और सुविधाजनक चार्जिंग का अनुभव देता है.

कैसा है कंपनी का पोर्टफोलियो?

  • Ather Rizta (फैमिली स्कूटर)
  • Ather 450X
  • Ather 450S
  • Ather 450 Apex

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Ather Energy के कितने एक्सपीरियंस सेंटर हैं?

देशभर में 700+ सेंटर.

Q2 कंपनी का मार्केट शेयर कितना है?

मार्च 2026 तक 18.7%.

Q3 कौन-सा स्कूटर सबसे ज्यादा डिमांड में है?

Ather Rizta, 2.8 लाख+ यूनिट्स बिक चुकी हैं.

Q4 चार्जिंग नेटवर्क कितना बड़ा है?

Ather Grid के 4,357+ चार्जिंग पॉइंट्स.

Q5 कंपनी के पोर्टफोलियो में कितने स्कूटर हैं?

कुल 4 मॉडल (Rizta और 450 सीरीज).

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6