इस EV कंपनी के नहीं रुक रहे कदम! लगातार हो रहा एक्सपेंशन, खोल दिए 500 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर

Ather Energy Expansion: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy ने देशभर में 500 एक्सपीरियंस सेंटर खोल दिए हैं. कंपनी अब टियर 2 और 3 शहरों में तेजी से विस्तार कर रही है.
इस EV कंपनी के नहीं रुक रहे कदम! लगातार हो रहा एक्सपेंशन, खोल दिए 500 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) ने भारत में अपने विस्तार को लेकर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. कंपनी ने देशभर में 500 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर (शोरूम) खोल दिए हैं और अब छोटे शहरों में अपनी पहुंच तेजी से बढ़ा रही है. यह कदम कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, खासकर फैमिली स्कूटर Rizta की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है.

Ather Rizta कंपनी का फैमिली स्कूटर है, जो काफी पॉपुलर है. इसे कंपनी ने उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया था, जो फैमिली के साथ रहते हैं और जिन्हें ज्यादा स्पेस की जरूरत होती है.

देशभर में तेजी से फैल रहा नेटवर्क

एथर एनर्जी ने पिछले तीन महीनों (जून-अगस्त 2025) में ही 101 नए एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 के अंत तक इनकी संख्या को 700 से ज्यादा करना है. कंपनी का कहना है कि यह विस्तार सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.

नॉर्थ और मिडिल इंडिया पर खास फोकस

कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में अपना ध्यान खासतौर पर नॉर्थ और मिडिल इंडिया पर केंद्रित किया है. पिछले तीन महीनों में खोले गए 101 नए सेंटर्स में से 58 से ज्यादा उत्तर प्रदेश के आगरा, मध्य प्रदेश के मंदसौर और जबलपुर, गुजरात के वडोदरा और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जैसे शहरों में खोले गए हैं. कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला के अनुसार, Rizta स्कूटर की सफलता ने इन क्षेत्रों में विस्तार को गति दी है.

मार्केट शेयर में भी जोरदार बढ़ोतरी

रिटेल नेटवर्क के विस्तार का सीधा असर कंपनी के मार्केट शेयर पर भी दिख रहा है. एथर का राष्ट्रीय बाजार हिस्सा वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 7.6% था, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में बढ़कर 14.3% हो गया है. मिडिल इंडिया में कंपनी का मार्केट शेयर 2.6 गुना बढ़कर 10.7% पर पहुंच गया है. वहीं, साउथ इंडिया में कंपनी 22.8% मार्केट शेयर के साथ अपनी लीडरशिप बनाए हुए है.

प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने की तैयारी

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एथर एनर्जी अपनी प्रोडक्शन क्षमता भी बढ़ा रही है. कंपनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में अपना तीसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है. इस नए प्लांट के शुरू होने के बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 14.2 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रति वर्ष हो जाएगी.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q: एथर एनर्जी ने भारत में कितने एक्सपीरियंस सेंटर खोल दिए हैं?

A: एथर एनर्जी ने देशभर में 500 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर खोल दिए हैं.

Q: कंपनी का अगला लक्ष्य क्या है?

A: कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 के अंत तक 700 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर खोलना है.

Q: किस स्कूटर की वजह से कंपनी की बिक्री बढ़ी है?

A: कंपनी के पहले फैमिली स्कूटर Rizta की सफलता ने बिक्री बढ़ाने में मदद की है, खासकर नॉर्थ और मिडिल इंडिया में.

Q: एथर एनर्जी का राष्ट्रीय बाजार हिस्सा कितना है?

A: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में एथर का राष्ट्रीय बाजार हिस्सा बढ़कर 14.3% हो गया है.

Q: कंपनी अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट कहां लगा रही है?

A: कंपनी अपना तीसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में लगा रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6