EV चार्ज करना 'बाएं हाथ का खेल'; महाराष्ट्र में Ather ने किया बड़ा कमाल, कस्टमर को बड़ी राहत

आज, एथर एनर्जी ने महाराष्ट्र के 37 शहरों में 64 एक्सपीरियंस सेंटर और 42 सर्विस सेंटर को खोल दिया है. इन 37 शहरों के लोगों को कंपनी का एक्सपीरियंस और सर्विस सेंटर का बढ़िया सपोर्ट मिल जाता है.
EV चार्ज करना 'बाएं हाथ का खेल'; महाराष्ट्र में Ather ने किया बड़ा कमाल, कस्टमर को बड़ी राहत

देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चर कंपनी Ather Energy ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने 400 Ather Grid का आंकड़ा पार कर लिया है. ये एथर ग्रिड चार्जिंग प्वाइंट्स हैं, जो अबतक पूरे महाराष्ट्र में खुल चुके हैं. कंपनी ने अपने ग्राहकों के बीच रेंज एंग्जाइटी को कम करने के लिए इतने एथर ग्रिड खोले हैं और अब ये आंकड़ा 400 के पार चला गया है. इन चार्जिंग प्वाइंट्स की मदद से ग्राहकों को हैसल-फ्री चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. राज्य के लगभग हर इलाके में ये चार्जिंग प्वाइंट्स खोले गए हैं.

महाराष्ट्र के 37 शहरों में एक्सपेंशन

आज, एथर एनर्जी ने महाराष्ट्र के 37 शहरों में 64 एक्सपीरियंस सेंटर और 42 सर्विस सेंटर को खोल दिया है. इन 37 शहरों के लोगों को कंपनी का एक्सपीरियंस और सर्विस सेंटर का बढ़िया सपोर्ट मिल जाता है. महाराष्ट्र के 35 शहरों तक Ather Grid फास्ट चार्जिंग नेटवर्क का एक्सपेंशन हो चुका है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इन शहरों में मुंबई, नासिक, पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहर शामिल है. इसके अलावा इन चार्जिंग प्वाइंट्स इस स्ट्रैटेजी के साथ इंस्टॉल किया गया है, ताकि राज्य के मुख्य रास्तों पर चार्जिंग का सपोर्ट मिल सके. इसमें मुंबई-पुणे, पुणे-सतारा, सतारा-कोल्हापुर, सांगली-कोल्हापुर और पुणे-पनसेट शामिल है.

कंपनी ने पेश किया नया चार्जिंग सिस्टम

Ather Energy ने अपने ग्राहकों के लिए Ather Grid नेटवर्क के अलावा अब एक और सुविधा जोड़ दी है. कंपनी ने बताया कि ग्राहक अब 220 नए फास्ट चार्जिंग प्वाइंट्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे, जो LECCS (लाइट इलेक्ट्रिक कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम) तकनीक पर आधारित हैं. यह सिस्टम Ather द्वारा विकसित किया गया है और अब इसे अन्य कंपनियों के लिए भी खोला गया है.

इसकी खासियत यह है कि अलग-अलग कंपनियों के लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर) भी इस नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं. साथ ही, Ather Grid चार्जर अब Google Maps पर भी दिखाई देते हैं, जिससे कोई भी ग्राहक आसानी से चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकता है और वहां पहुंच सकता है.

Ather Energy के मुख्य व्यवसाय अधिकारी रवनीत सिंह फोकेला ने इस मौके पर कहा कि महाराष्ट्र हमारे लिए एक मजबूत बाजार रहा है, और यहां ईवी अपनाने की दर लगातार बढ़ रही है. हालांकि, कई लोग अब भी चार्जिंग को एक चुनौती मानते हैं. इसलिए हमने शुरू से ही ऐसा चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया जो बढ़ती जरूरतों के साथ तालमेल बिठा सके.

इन कंपनियों के साथ साझेदारी

EV चार्जिंग नेटवर्क को और फैलाने के लिए Ather Energy ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और महाराष्ट्र में EV Dock जैसी कंपनियों के साथ भी साझेदारी की है. Ather ने भारत में 2018 में पहला टू-व्हीलर फास्ट चार्जिंग नेटवर्क शुरू किया था और अब देश का सबसे बड़ा टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क बना चुका है.

फिलहाल, भारत में 3300 से ज्यादा Ather Grid फास्ट चार्जिंग प्वाइंट्स सक्रिय हैं. ये चार्जर इतनी तेज़ गति से चार्ज करते हैं कि EV स्कूटर सिर्फ 10 मिनट में 15 किलोमीटर तक की रेंज पा सकते हैं. इससे यूज़र्स को रोजाना के सफर में और लंबी दूरी तय करते समय समय की बचत होती है. Ather की यह पहल भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे ईवी यूज़र्स को और भी सुविधा और भरोसा मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6