ऑटो सेल्स पर SIAM की ताजा रिपोर्ट जारी; हर सेगमेंट में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, जानें मिडिल ईस्ट क्राइसिस पर क्या कहा?

अप्रैल 2026 में भारतीय ऑटो बाजार ने शानदार बढ़त दर्ज की है. SIAM के आंकड़ों के मुताबिक यात्री वाहन, दोपहिया और तीनपहिया वाहनों की बिक्री में जोरदार वृद्धि हुई है. अप्रैल 2026 में यात्री वाहनों की बिक्री 4.37 लाख यूनिट रही, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
ऑटो सेल्स पर SIAM की ताजा रिपोर्ट जारी; हर सेगमेंट में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, जानें मिडिल ईस्ट क्राइसिस पर क्या कहा?

ऑटो सेल्स के आंकड़ें जारी, SIAM की लेटेस्ट रिपोर्ट (फोटो - AI/ChaGPT)

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत शानदार तरीके से की है. वाहन उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्र यानी SIAM ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है. ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में पैसेंजर व्हीकल, टू व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2026 में कुल 29,22,427 वाहनों का प्रोडक्शन किया गया. इसमें पैसेंजर व्हीकल यानी कार, थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर और क्वाड्रिसाइकिल शामिल हैं. उद्योग संगठन का कहना है कि बाजार में अच्छी मांग की वजह से ऑटो सेक्टर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है.

PVs ने बनाया नया रिकॉर्ड

अप्रैल 2026 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 4,37,312 यूनिट्स रही. पिछले साल अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 3,48,847 यूनिट था. इस तरह इस सेगमेंट में 25.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

SIAM के अनुसार यह अब तक का सबसे ज्यादा मासिक यात्री वाहन बिक्री का आंकड़ा है. एसयूवी और प्रीमियम वाहनों की बढ़ती मांग इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है.

थ्री-व्हीलर का कैसा रहा प्रदर्शन?

तीन पहिया वाहनों की बिक्री में भी शानदार बढ़त देखने को मिली. अप्रैल 2026 में कुल 65,668 यूनिट तीन-पहिया वाहन बिके, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 49,441 यूनिट था. यानी इस सेगमेंट में 32.8 फीसदी की वृद्धि हुई.

सेगमेंटअप्रैल 2025अप्रैल 2026बदलाव
यात्री वाहन कैरियर40,16752,65531.1%
माल ढुलाई वाहन8,13511,80645.1%
ई-रिक्शा830728-12.3%
ई-कार्ट30947955.0%
कुल तीन पहिया49,44165,66832.8%

तीनपहिया सेगमेंट में माल ढुलाई वाले वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा 45.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं ई-रिक्शा बिक्री में गिरावट दर्ज की गई.

टू-व्हीलर की सेल्स बढ़ी

देश में दोपहिया वाहनों की मांग भी लगातार मजबूत बनी हुई है. अप्रैल 2026 में कुल 18,72,691 दोपहिया वाहन बिके, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 14,58,784 यूनिट था. इस तरह बिक्री में 28.4 फीसदी की वृद्धि हुई.

सेगमेंटअप्रैल 2025अप्रैल 2026बदलाव
स्कूटर5,48,3706,91,99326.2%
मोटरसाइकिल8,71,66611,38,45230.6%
मोपेड38,74842,2469.0%
कुल दोपहिया14,58,78418,72,69128.4%

मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली. इसकी बिक्री में 30.6 फीसदी की वृद्धि हुई.

SIAM ने क्या कहा?

SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में शुरू हुई तेजी अब नए वित्त वर्ष में भी जारी है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 में यात्री वाहन और तीनपहिया दोनों ने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है.

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से कच्चे माल की कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई है. इसके बावजूद बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे ऑटो उद्योग को फायदा मिल रहा है.

बढ़ती मांग से उद्योग को उम्मीद

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण बाजार में मांग बढ़ने, बेहतर फाइनेंस सुविधा और नए मॉडल लॉन्च होने की वजह से ऑटो बाजार को मजबूती मिल रही है. इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती हिस्सेदारी भी बाजार को नई दिशा दे रही है.

अगर आने वाले महीनों में मांग इसी तरह बनी रहती है तो वित्त वर्ष 2026-27 ऑटो उद्योग के लिए रिकॉर्ड साल साबित हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 अप्रैल 2026 में यात्री वाहनों की बिक्री कितनी रही?

अप्रैल 2026 में यात्री वाहनों की बिक्री 4,37,312 यूनिट रही.

Q2 दोपहिया वाहनों की बिक्री में कितनी बढ़ोतरी हुई?

दोपहिया बिक्री में 28.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई.

Q3 तीनपहिया वाहनों की बिक्री कितनी रही?

अप्रैल 2026 में कुल 65,668 तीनपहिया वाहन बिके.

Q4 किस दोपहिया सेगमेंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई?

मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे ज्यादा 30.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Q5 SIAM क्या है?

SIAM भारत का वाहन उद्योग संगठन है, जो ऑटो सेक्टर के बिक्री और उत्पादन आंकड़े जारी करता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6