आपके फेवरेट स्कूटर को मिला नया अवतार, लंबाई कम और कॉम्पैक्ट लुक, जानें कीमत और फीचर्स

Yamaha India ने अपने पॉपुलर स्कूटर Fascino 125 Fi Hybrid को नए लुक के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने कुछ मामूली बदलाव किए हैं. जानें इसकी नई कीमत क्या है?
आपके फेवरेट स्कूटर को मिला नया अवतार, लंबाई कम और कॉम्पैक्ट लुक, जानें कीमत और फीचर्स

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid नए अवतार लॉन्च (फोटो- यामाहा इंडिया)

2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid: देश की दिग्गज टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Yamaha India ने अपना पॉपुलर स्कूटर Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कुछ बदलावों के साथ 2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को पेश किया है. हालांकि स्कूटर की परफॉर्मेंस पर इसका ज्यादा कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कॉस्मैटिक चेंजेस देखने को मिल रहे हैं.

कंपनी ने इस नए मॉडल में डिजाइन, फीचर्स और राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर फोकस किया है, जिससे यह स्कूटर शहर के इस्तेमाल के लिए और ज्यादा प्रैक्टिकल और स्टाइलिश बन गया है.

2026 Fascino 125 Fi Hybrid: जरूरी बातें

Add Zee Business as a Preferred Source

Yamaha

डिजाइन में क्या नया?

2026 Fascino 125 Fi Hybrid में सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर डिजाइन में देखने को मिलता है. स्कूटर में अब नया स्कल्प्टेड टेल सेक्शन, रिडिजाइन्ड टेललाइट और टर्न सिग्नल्स दिए गए हैं. इसके साथ ही नए ग्राफिक्स (डेकल्स) इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं.

स्कूटर की कुल लंबाई को 1,920 mm से घटाकर 1,780 mm कर दिया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट हो गया है. छोटी रियर लेंथ के चलते शहर में इसे हैंडल करना आसान हो गया है और एगिलिटी भी बेहतर हुई है. इसके अलावा डिजाइन डिटेलिंग यहां जानें -

  • DRLs के साथ LED हेडलाइट
  • V-Shaped स्टाइलिश LED टेललाइट्स
  • 110 एमएम वाइड रियर टायर
  • ग्रैब बार पकड़ने में आसानी
  • 21 लीटर का बूटस्पेस

fascino

इंजन और परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में वही 125cc, एयर-कूल्ड Blue Core Hybrid इंजन दिया गया है, जो Smart Motor Generator (SMG) के साथ आता है. यह इंजन 8.08 BHP की पावर 6,500 rpm पर और 10.3 Nm का टॉर्क 5,000 rpm पर जनरेट करता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के चलते स्कूटर में बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है. साथ ही, शहर के ट्रैफिक में राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें Enhanced Power Assist फीचर भी दिया गया है.

किन-किन फीचर्स से है लैस

Fascino 125 Fi Hybrid में कई स्मार्ट और प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • Silent Start सिस्टम
  • Start/Stop टेक्नोलॉजी
  • Enhanced Power Assist
  • कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • आंसर बैक फंक्शन

ये सभी फीचर्स स्कूटर को टेक-सेवी यूजर्स के लिए ज्यादा आकर्षक बनाते हैं.

वेरिएंट और कीमत

यह स्कूटर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • Drum वेरिएंट – ₹76,500
  • Disc वेरिएंट – ₹88,000
  • Fascino S वेरिएंट – ₹95,200

(सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली)

fascino 1

प्रोडक्शन में बड़ा मुकाम

Yamaha Fascino ने भारत में 15 लाख (1.5 मिलियन) यूनिट्स के प्रोडक्शन का बड़ा आंकड़ा भी पार कर लिया है. यह इस स्कूटर की लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है.

नए कलर ऑप्शन

कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल में कई नए कलर ऑप्शंस भी जोड़े हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा पर्सनलाइजेशन का विकल्प मिलेगा.

कुल मिलाकर, 2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बनकर सामने आया है, जो स्टाइल, माइलेज और स्मार्ट फीचर्स का बैलेंस चाहते हैं. शहर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह स्कूटर एक मजबूत दावेदार माना जा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid की कीमत क्या है?

इसकी शुरुआती कीमत ₹76,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

Q2 इसमें क्या नया बदलाव किया गया है?

नया रियर डिजाइन, कॉम्पैक्ट बॉडी और अपडेटेड स्टाइलिंग दी गई है.

Q3 स्कूटर में कौन सा इंजन मिलता है?

125cc Blue Core Hybrid इंजन दिया गया है, जो बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देता है.

Q4 इसमें कौन-कौन से स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?

TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Answer Back फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Q5 यह कितने वेरिएंट्स में उपलब्ध है?

यह तीन वेरिएंट्स Drum, Disc और Fascino S में उपलब्ध है.