2026 TVS Apache RTR 160 4V के 2 नए वेरिएंट लॉन्च, कंपनी ने दिए ये नए फीचर्स, जानें कीमत 

TVS Apache RTR 160 4V के 2 नए वेरिएंट को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही कुछ नए फीचर्स को भी ऐड किया है. जानें इस बाइक की कीमत कितनी है?
2026 TVS Apache RTR 160 4V के 2 नए वेरिएंट लॉन्च, कंपनी ने दिए ये नए फीचर्स, जानें कीमत 

TVS की नई बाइक लॉन्च (फाइल फोटो)

भारत में परफॉर्मेंस बाइक्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. इसी सिलसिले में टू और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी TVS Motor ने अपनी पॉपुलर बाइक TVS Apache RTR 160 4V का 2026 अपडेट लॉन्च कर दिया है. इसी के साथ कंपनी ने 2 नए वेरिएंट्स भी लॉन्च किए हैं. इसी के साथ कंपनी ने इस बाइक में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव भी किए हैं, जिसके बाद ये बाइक और भी ज्यादा आकर्षित हो गई है.

टीवीएस मोटर ने इस बाइक में प्रोजेक्टर हेडलैम्प, ऑल-एलईडी लाइटिंग और असिस्ट्स और स्लीपर क्लचर जैसे फीचर्स भी दिए हैं. नई अपडेट के साथ यह बाइक अब ज्यादा एडवांस फीचर्स, बेहतर नाइट विजिबिलिटी और राइडर कंट्रोल के साथ आती है.

2026 TVS Apache RTR 160 4V में क्या खास?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • TVS Apache RTR 160 4V का नया 2026 रेंज लॉन्च
  • प्रोजेक्टर हेडलैम्प, ऑल-LED लाइटिंग
  • Assist & Slipper Clutch जैसे नए फीचर्स
  • TFT वेरिएंट के साथ अब दो और वेरिएंट्स में नई टेक्नोलॉजी
  • नए फीचर्स से राइडर सेफ्टी, नाइट विजिबिलिटी और कंट्रोल बेहतर
  • पूरे भारत में डीलरशिप्स पर उपलब्ध, शुरुआती कीमत ₹1,25,440 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
  • Apache RTR सीरीज की शुरुआती कीमत ₹1,12,190 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

हर वेरिएंट में क्या नया मिला?

FeatureSingle Channel ABS VariantDual Channel ABS with USD Variant

USD with TFT Variant

ABSSingle ChannelDual ChannelDual Channel
SuspensionTelescopicUpside Down (USD)

Upside Down (USD)

Traction ControlNoNoYes
Cluster with TVS SmartXonnectDigital LCDDigital LCD5” TFT
Adjustable LeversNoYesYes
ColoursMatte Black, Racing RedMatte Black, Granite Grey, Pearl White

Matte Black, Racing Red, Marine Blue

Ex-showroom Price (New Delhi)₹1,25,440₹1,30,690₹1,37,440

2026 में क्या नया मिला?

TVS ने इस बार Apache RTR 160 4V रेंज में दो नए वेरिएंट जोड़े हैं, जिससे इसकी अपील और बढ़ गई है.

मुख्य अपडेट्स:

  • प्रोजेक्टर हेडलैम्प के साथ LED DRLs
  • ऑल-LED लाइटिंग सेटअप
  • Assist & Slipper Clutch
  • ये फीचर्स अब ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध

पहले ये एडवांस फीचर्स सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलते थे, लेकिन अब कंपनी ने इन्हें ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश की है.

राइडर सेफ्टी और कंट्रोल पर फोकस

नई Apache RTR 160 4V को खासतौर पर राइडर सेफ्टी और कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए अपग्रेड किया गया है.

  • Assist & Slipper Clutch से स्मूद डाउनशिफ्टिंग
  • बेहतर कंट्रोल और कम फटीग
  • रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए प्रोजेक्टर हेडलैम्प
  • LED लाइटिंग से क्लियर रोड प्रेजेंस

ये फीचर्स खासतौर पर उन राइडर्स के लिए फायदेमंद हैं जो रोजाना ट्रैफिक में बाइक चलाते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इस बाइक का इंजन और परफॉर्मेंस

नई अपडेट के बावजूद बाइक के इंजन और परफॉर्मेंस को बरकरार रखा गया है.

मुख्य स्पेसिफिकेशन:

  • 17.55 PS की पावर (सेगमेंट में सबसे ज्यादा)
  • 3 राइड मोड्स – Sport, Urban और Rain
  • रेडियल टायर से बेहतर ग्रिप
  • TVS SmartXonnect के साथ नेविगेशन और कॉल अलर्ट

यह बाइक शहर के ट्रैफिक से लेकर हाईवे राइड तक हर स्थिति में बेहतरीन प्रदर्शन देती है.

कितनी है कीमत?

  • नई TVS Apache RTR 160 4V रेंज अब देशभर की डीलरशिप्स पर उपलब्ध है.
  • शुरुआती कीमत: ₹1,25,440 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
  • यह कीमत इसे प्रीमियम 160cc सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है.

क्यों खरीदें यह बाइक?

  • सेगमेंट में सबसे पावरफुल इंजन
  • एडवांस सेफ्टी फीचर्स
  • बेहतर नाइट राइडिंग अनुभव
  • स्टाइलिश और स्पोर्टी डिजाइन
  • शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त

FAQs

1. TVS Apache RTR 160 4V 2026 में क्या नया है?

प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED लाइटिंग और Assist & Slipper Clutch.

2. बाइक की शुरुआती कीमत क्या है?

इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹1,25,440 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

3. क्या इंजन में कोई बदलाव हुआ है?

नहीं, परफॉर्मेंस और इंजन पहले जैसा ही रखा गया है.

4. इसमें कितने राइड मोड्स मिलते हैं?

इस बाइक में कंपनी ने Sport, Urban और Rain जैसे मोड्स दिए है.

5. यह बाइक किन राइडर्स के लिए बेहतर है?

परफॉर्मेंस और डेली कम्यूट दोनों चाहने वाले राइडर्स के लिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6