&format=webp&quality=medium)
टेस्ला का नया मॉडल लॉन्च, जानें कीमत (फोटो - Tesla India)
अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चर्र Tesla ने भारतीय बाजार में एक और इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Model Y का नया वेरिएंट Model Y प्रीमियम रियर-व्हीकल ड्राइव को लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल कंपनी की दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली Model Y का नया और ज्यादा प्रीमियम वेरिएंट है.
Tesla का कहना है कि नए वेरिएंट में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और केबिन अनुभव को पहले से बेहतर बनाया गया है. नई Tesla Model Y Premium Rear-Wheel Drive की कीमत ₹50.89 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू करने की घोषणा की है.
Tesla ने इस नए वेरिएंट में केबिन को अधिक प्रीमियम बनाने पर खास ध्यान दिया है. SUV में ऑल-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है, जिसमें ब्लैक हेडलाइनर और प्रीमियम ट्रिम का इस्तेमाल किया गया है. इससे केबिन को ज्यादा लग्जरी और स्पोर्टी लुक मिलता है. ग्राहकों के लिए Zen Grey Interior का ऑप्शन भी मिलेगा.
| फीचर | डिटेल |
| ऑल-ब्लैक इंटीरियर | प्रीमियम और स्पोर्टी लुक |
| Zen Grey Interior | मॉडर्न और मिनिमलिस्ट डिजाइन |
| 16-इंच टचस्क्रीन | बड़ा और हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले |
| बेहतर यूजर इंटरफेस | तेज और आसान एक्सेस |
| पावर-फोल्डिंग सीट्स | ज्यादा उपयोगिता |
Tesla Model Y Premium केवल फीचर्स ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी दमदार है. कंपनी के अनुसार यह SUV एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की WLTP रेंज देने में सक्षम है. इसके इलेक्ट्रिक मोटर बेहद तेज रिस्पॉन्स देती हैं, जिसकी मदद से यह SUV केवल 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

| फीचर | डिटेल |
| रेंज | 500 KM (WLTP) |
| 0-100 किमी/घंटा | 5.9 सेकंड |
| ड्राइव सिस्टम | Rear-Wheel Drive |
| स्टोरेज स्पेस | 2138 लीटर |
| सीटिंग क्षमता | 5 यात्री |
Tesla का दावा है कि Model Y Premium को रोजमर्रा के उपयोग के साथ लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. SUV में 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे परिवार के साथ सफर करना आसान हो जाता है. पावर-फोल्डिंग सीट्स की मदद से जरूरत के अनुसार केबिन स्पेस को बढ़ाया या घटाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: प्रीमियम सस्पेंशन की मांग तेज, ऑटो एंसिलरी स्टॉक को मिलेगा फायदा! ब्रोकरेज को भरोसा, नोट करें टारगेट
पिछले महीने Tesla ने भारत में 6-सीटर Model Y L भी लॉन्च की थी. यह मॉडल बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Model Y L की प्रमुख खूबियां:
Tesla ने भारतीय ग्राहकों के लिए आसान फाइनेंसिंग विकल्प भी पेश किए हैं. कंपनी के अनुसार ग्राहक Model Y Premium को ₹6 लाख की डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं.
इसके बाद मासिक EMI लगभग ₹39,990 से शुरू होगी. Tesla का दावा है कि ईंधन और मेंटेनेंस पर होने वाली बचत को जोड़कर ग्राहकों को हर महीने लगभग ₹20,000 तक की बचत हो सकती है. कंपनी का कहना है कि इस हिसाब से Tesla Model Y Premium का प्रभावी मासिक स्वामित्व खर्च लगभग ₹19,990 तक रह सकता है.
Tesla भारत में अपने होम चार्जिंग प्रोग्राम का भी विस्तार कर रही है. इसके तहत ग्राहक घर पर ही सुविधाजनक चार्जिंग का लाभ उठा सकेंगे. कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में भारत में और अधिक रिटेल स्टोर, सर्विस सेंटर और सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जाएंगे ताकि ग्राहकों को बेहतर EV अनुभव मिल सके.
Tesla की सीनियर डायरेक्टर Isabel Fan के अनुसार कंपनी का लक्ष्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक सुलभ बनाना और ग्राहकों को बेहतर चार्जिंग और सर्विस नेटवर्क उपलब्ध कराना है.
Tesla Model Y Premium और Model Y L दोनों को दुनिया की कई प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों से उच्च सुरक्षा रेटिंग मिल चुकी है.
इनमें शामिल हैं:
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)