&format=webp&quality=medium)
Renault Duster के माइलेज की जानकारी आई सामने (फोटो क्रेडिट - Renault India)
हाल ही में Renault ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी नई और दमदार Renault Duster को लॉन्च किया था. इस कार को कंपनी ने नए लुक, डिजाइन और कई सारे बदलावों के साथ पेश किया. कंपनी ने Renault Duster में कॉस्मैटिक बदलाव किए. अब कंपनी ने इस कार के माइलेज की जानकारी दी है. कंपनी में मिलने वाले टर्बो पेट्रोल वेरिएंट से कितना माइलेज मिलेगा, इसकी जानकारी यहां दी गई है.
कंपनी ने ARAI-certified फ्यूल एफिशियंसी की जानकारी दी है. Renault Duster Turbo TCe 160 इंजन इस कार का सबसे पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन है. इस इंजन से DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 18.45 km/l का माइलेज मिल रहा है, जबकि 6-speed मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.75 km/l का माइलेज मिलता है.
ये भी पढ़ें: Hyundai Verna के बाद आ रहा इस सेडान कार का फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई, जानें संभावित फीचर्स और लॉन्च डेट
इंजन पावर और टॉर्क
Turbo TCe 160 इंजन से मिलती है:
यह अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल SUV मानी जा रही है
बेहतर कंबिनेशन:
Renault Duster: कैसा है एक्सटीरियर
ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EV खरीदने पर 20% की बड़ी छूट, इस राज्य के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस कार में कंपनी ने कई सारे दमदार फीचर्स दिए हैं. कंपनी ने इस कार में ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया है. इसमें ऑटोमैटिक हाई/लो बीम, हिल स्टार्ट असिस्ट्स, क्रूज कंट्रोल, स्पीड लिमिटर, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट्स, ड्राइवर अटेंशन अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग, ट्रैफिक साइन पहचान, डिस्टेंस वॉर्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.
इस डेवलपमेंट पर बात करते हुए कंपनी के चीफ ऑफ रेनो इंजीनियरिंग डॉ. वी विक्रमन ने कहा कि “ARAI-प्रमाणित आंकड़े हमारी टेक्नोलॉजी की ताकत और बेहतर ऑल-राउंड वैल्यू देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाते हैं.
इसे रेनो के लेटेस्ट DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो तेज और स्मूद गियर शिफ्ट सुनिश्चित करता है. यह पावरट्रेन परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी के बीच शानदार बैलेंस देता है, साथ ही सड़क पर मजबूत और रिस्पॉन्सिव बना रहता है.”
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
1. Renault Duster का माइलेज कितना है?
नई Renault Duster के Turbo TCe 160 इंजन में DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 18.45 km/l और 6-स्पीड मैनुअल के साथ 17.75 km/l का माइलेज मिलता है.
2. नई Renault Duster में कितना पावरफुल इंजन मिलता है?
इस SUV में 1.3-लीटर Turbo TCe 160 इंजन दिया गया है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
3. क्या नई Duster भारतीय सड़कों के हिसाब से डिजाइन की गई है?
हां, Renault Duster को खासतौर पर भारतीय रोड कंडीशंस के अनुसार डिजाइन किया गया है, जिसमें बेहतर राइड और हैंडलिंग मिलती है.
4. नई Renault Duster में कौन-कौन से एक्सटीरियर फीचर्स मिलते हैं?
कार में फुल LED हेडलाइट्स, LED DRLs, 212 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 18-इंच अलॉय व्हील्स और रूफ बार्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
5. क्या नई Duster परफॉर्मेंस और माइलेज का अच्छा बैलेंस देती है?
कंपनी के मुताबिक, स्मार्ट इंजीनियरिंग और ऑप्टिमाइज्ड पावरट्रेन की वजह से यह SUV हाई परफॉर्मेंस के साथ क्लास-लीडिंग फ्यूल एफिशिएंसी का कॉम्बिनेशन देती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)