2026 Hyundai EXTER लॉन्च, 25 नए बदलाव, बड़ा व्हीलबेस और 45+ सेफ्टी फीचर्स, जानें हर वेरिएंट की कीमत

Hyundai EXTER: कंपनी ने 25 नए बदलावों के साथ नई एक्सटर को लॉन्च कर दिया है. इसके डिजाइन और इंटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं. जानें कितनी कीमत के साथ इस कार को लॉन्च किया गया है.
2026 Hyundai EXTER लॉन्च, 25 नए बदलाव, बड़ा व्हीलबेस और 45+ सेफ्टी फीचर्स, जानें हर वेरिएंट की कीमत

Hyundai Motor

Hyundai Motor ने एंट्री लेवल सेगमेंट में आने वाली Hyundai Exter का नया और फेसलिफ्ट वेरिएंट मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 25 नए सुधारों के साथ इस कार को लॉन्च किया है. इसमें डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कम्फर्ट जैसे इन्हान्समेंट शामिल हैं. कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपए है.

कंपनी का दावा है कि इस कार को इस सेगमेंट में सबसे लंबा यानी बड़े व्हीलबेस के साथ लॉन्च किया है. बता दें कि ये कंपनी की एंट्री लेवल कार है, जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Hyundai EXTER: सिंगल लाइन में जरूरी बातें

  • 25+ नए अपडेट्स के साथ डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड
  • नया बोल्ड SUV डिजाइन, ज्यादा मॉडर्न और कॉन्फिडेंट रोड प्रेजेंस
  • सेगमेंट की सबसे ऊंची SUV और सबसे लंबा व्हीलबेस, बेहतर स्पेस और प्रेजेंस
  • ड्यूल-टोन नेवी-ग्रे इंटीरियर, 3D कार्बन डैशबोर्ड, मेटल पैडल, D-कट स्टीयरिंग और नया अपहोल्स्ट्री
  • डैशकैम, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, रियर Type-C पोर्ट और 60+ Bluelink फीचर्स
  • CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी स्पेयर टायर और 225 लीटर बूट स्पेस के साथ बेहतर प्रैक्टिकलिटी
  • 45+ एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 30 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ ज्यादा सुरक्षा

Hyundai EXTER: कैसा है नया डिजाइन?

नई Hyundai EXTER अब पहले से ज्यादा बोल्ड SUV लुक के साथ आती है. इसमें नया फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन, अपडेटेड ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और नए R15 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. साथ ही स्पोर्टी विंग-टाइप स्पॉइलर इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देता है.

एक्सटीरियर के मुख्य अपडेट:

  • चौड़ा और ज्यादा बोल्ड फ्रंट फेसिया, नए सेंटर गार्निश के साथ
  • सेगमेंट की सबसे ऊंची SUV और सबसे लंबा व्हीलबेस
  • नया टेलगेट और C-पिलर गार्निश, जिससे रियर प्रोफाइल ज्यादा स्पोर्टी दिखती है
  • मजबूत और मस्कुलर लुक के लिए व्हील आर्च क्लैडिंग
  • नया और खास विंग-टाइप स्पॉइलर

डायमेंशन्स (Dimensions):

  • लंबाई: 3830 mm
  • चौड़ाई: 1723 mm
  • ऊंचाई: 1643 mm
  • व्हीलबेस: 2450 mm

Hyundai EXTER: इंटीरियर कितना बदला?

नई Hyundai EXTER में नया ड्यूल-टोन नेवी और ग्रे इंटीरियर थीम, 3D कार्बन पैटर्न डैशबोर्ड फिनिश और स्पोर्टी D-कट स्टीयरिंग दिया गया है. ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और खास बनाने के लिए इसमें सेगमेंट-फर्स्ट मेटल पैडल्स दिए गए हैं. कार में आसान एंट्री-एग्जिट, अच्छा नी-रूम और हेडरूम, 391 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और एक स्पेशियस केबिन मिलता है. अब इसमें ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

इंटीरियर के मुख्य अपडेट:

  • सेगमेंट-फर्स्ट मेटल पैडल्स
  • नया स्पोर्टी D-कट स्टीयरिंग व्हील
  • नया ड्यूल-टोन नेवी और ग्रे इंटीरियर थीम
  • 3D कार्बन पैटर्न डैशबोर्ड फिनिश
  • लंबी ड्राइव के लिए फोल्डिंग ड्राइवर आर्मरेस्ट
  • नई सेमी-फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, EXTER ब्रांडिंग के साथ
  • सभी वेरिएंट्स में ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट्स
  • इन टेक फीचर्स से लैस

  • सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट
  • रियर पैसेंजर्स के लिए नया Type-C USB पोर्ट
  • 60+ कनेक्टेड फीचर्स के साथ Bluelink टेक्नोलॉजी
  • 300+ एम्बेडेड वॉइस कमांड्स, जो बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं

किस पावरट्रेन से लैस?

कार में 1.2 लीटर 4-सिलेंडर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ आता है. नई EXTER का Hy-CNG Duo वेरिएंट 1.2 लीटर बाय-फ्यूल (पेट्रोल + CNG) इंजन के साथ आता है. साथ ही अंडरबॉडी स्पेयर टायर स्टैंडर्ड दिया गया है, जिससे 225 लीटर का अच्छा बूट स्पेस मिलता है.

Hyundai EXTER: जानें हर वेरिएंट की कीमत

EngineTransmissionVariantPrice (₹)
1.2L Kappa PetrolMTHX 25,79,900
HX 36,23,900
HX 47,21,900
HX 67,94,900
HX 88,35,900
AMTHX 36,90,900
HX 4+8,05,900
HX 68,54,900
HX 89,07,900
HX 109,41,900
1.2L Bi-fuel Kappa Petrol (CNG)MTHX 26,99,900
HX 37,43,900
HX 48,26,900
HX 68,93,900
HX 89,40,900

किन सेफ्टी फीचर्स से लैस?

  • 45+ एडवांस सेफ्टी फीचर्स
  • 30 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
  • ESC और HAC स्टैंडर्ड
  • 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड

कार में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन

नई Hyundai EXTER 7 मोनोटोन और 1 ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें 2 नए कलर भी शामिल किए गए हैं:

  • Golden Bronze (नया)
  • Titanium Black Matte (नया)
  • Titan Grey
  • Atlas White
  • Starry Night
  • Titanium Black
  • Ranger Khaki
  • Ranger Khaki with Black Roof (ड्यूल टोन)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6