&format=webp&quality=medium)
स्वीडन कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वॉल्वो ने इंडियन मार्केट में अपनी नई कार को उतार दिया है. 2014 में पहली बार Volvo XC90 लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट वेरिएंट लेकर आई है. कंपनी ने Volvo XC90, जो दुनिया की सबसे सुरक्षित कार मानी जाती है, उसका फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है. कार में कंपनी ने कुछ अपडेटेड फीचर्स दिए हैं. कार का एक्सटीरियर बदला गया है, साथ में इंटीरियर में भी कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं. ये कार 6 और 7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध होगी और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.03 करोड़ रुपए है. कार की डिलिवरी मार्च से शुरू हो जाएगी. इस खबर में जानते हैं कि ये कार कितनी बदली है और कंपनी ने नया क्या दिया?
एक्सटीरियर की बात करें तो इस कार के फ्रंट में एकदम नया ग्रिल दिया गया है. फ्रंट बंपर बदल दिए गए हैं. साथ में हेडलाइट्स का डिजाइन भी बदला है. कार में न्यू स्लिम T-Shaped हेडलाइट दी गई हैं, जो Matrix-design एलईडी टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं.
इसके अलावा बंपर और हुड में भी बदलाव किया गया है. कार में 20 इंच के नए एलॉय व्हील्स दिए हैं. साथ में 5-मल्टी स्पॉक डायमंड कट एलॉय मिल रहे हैं. 6 कलर ऑप्शन में ये कार उपलब्ध है. वहीं चेसि में भी बदलाव है और साथ में एयर सस्पेंशन भी दिया है.

इंटीरियर की बात करें तो यहां नया डैशबोर्ड मिल जाता है. अपहोल्स्ट्री भी नई दी गई है. सीट्स के लिए नप्पा लैदर का इस्तेमाल किया गया है. कार में 11.2 इंच की सेंटर डिस्प्ले मिलती है. इसमें गूगल बिल्ट इन है, जिसका इस्तेमाल फोन की तरह कर सकते हैं. सेकंड रो में आर्मरेस्ट दिए गए हैं, जिसमें इंटीग्रेटेड कपहोल्डर्स मिल जाते हैं.

इसके अलावा नए एयर वेंट्स दिए गए हैं. नया टनल कंसोल दिया गया है. नए आयरन मार्क के साथ स्टीयरिंग व्हील अपडेट किया गया है. पहले से सुधार किया गया वायरलैस फोन चार्जर मिलता है. स्पिलिट स्क्रीन के साथ 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है. Bowers & Wilkins के 19 स्पीकर्स मिलते हैं.
टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये कार 1969 cc कैपिसिटी वाले इंजन के साथ आती है. ये इंजन 250 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 360 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. साथ में ऑटोमैटिक 8 स्पीड AWD का सपोर्ट मिलता है.
दूसरे फीचर्स की बात करें तो इस कार में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और पायलट असिस्ट्स मिलता है. साथ में लेन कीपिंग और ब्लाइंड स्पॉट इन्फोर्मेशन सिस्टम भी मिलता है. इसके अलावा फ्रंट और रियर के लिए Collision Mitigation Support और 360 डिग्री कैमरा और पार्किंग असिस्ट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.