₹2 लाख से भी कम शुरुआती कीमत, 2025 Royal Enfield Meteor 350 लॉन्च, GST का फायदा, जानें फीचर्स

2025 Royal Enfield Meteor 350: रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय क्रूजर बाइक Meteor 350 को नए अवतार में लॉन्च किया है. 2025 मॉडल में अब LED हेडलैंप, Tripper नेविगेशन और USB-C चार्जिंग जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे.
₹2 लाख से भी कम शुरुआती कीमत, 2025 Royal Enfield Meteor 350 लॉन्च, GST का फायदा, जानें फीचर्स

Royal Enfield की पॉपुलर क्रूजर बाइक Meteor 350 को नए रंग-रूप में लॉन्च की गई है. लंबी और आरामदायक राइड्स के लिए मशहूर इस बाइक को अब नए फीचर्स, नए रंगों और कई स्टैंडर्ड अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है. त्योहारी सीजन का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने ये कदम उठाया है और इस बाइक को कुछ कॉस्मैटिक बदलाव के साथ पेश किया है.

2020 में लॉन्च होने के बाद से ही Meteor 350 ने मिड-साइज़ क्रूज़र सेगमेंट में अपनी एक खास जगह बनाई है और अब यह पहले से भी बेहतर हो गई है. अब कंपनी ने 5 साल के बाद इस बाइक को नए कलेवर के साथ पेश किया है.

2025 Meteor 350 में क्या है नया?

Add Zee Business as a Preferred Source

2025 Meteor 350 लाइन-अप में कई ऐसे अपग्रेड किए गए हैं जो पहले केवल टॉप वेरिएंट्स में मिलते थे लेकिन अब वे स्टैंडर्ड हो गए हैं. सभी वेरिएंट्स में अब LED हेडलैंप, Tripper नेविगेशन पॉड, LED टर्न इंडिकेटर्स, USB टाइप-C फास्ट-चार्जिंग पोर्ट, असिस्ट और स्लिपर क्लच और एडजस्टेबल लीवर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे.

Meteor

  • Fireball और Stellar वेरिएंट्स: इन दोनों वेरिएंट्स में अब LED हेडलैंप और Tripper पॉड को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है.
  • Supernova और Aurora वेरिएंट्स: इन टॉप-लाइन वेरिएंट्स में एडजस्टेबल लीवर को स्टैंडर्ड बना दिया गया है, जिससे यह अब पूरी तरह से फीचर्स से लैस टूरिंग क्रूज़र बन गई हैं.

2025 Meteor 350: दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

नई Meteor 350 में भी वही लोकप्रिय 349cc का एयर-कूल्ड J-सीरीज़ इंजन दिया गया है, जो 20.2 BHP की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन अपनी स्मूथ परफॉर्मेंस और आरामदायक राइडिंग के लिए जाना जाता है. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

नए रंग और आकर्षक डिजाइन

रॉयल एनफील्ड ने Meteor 350 के सभी वेरिएंट्स में नए और आकर्षक रंग पेश किए हैं.

  • Supernova: इस टॉप वेरिएंट को क्रोम फिनिश के साथ मॉडर्न कलर स्कीम में लाया गया है.
  • Aurora: यह वेरिएंट रेट्रो-स्टाइल पसंद करने वालों के लिए हेरिटेज-प्रेरित रंगों में उपलब्ध है.
  • Stellar: इसमें बोल्ड और आकर्षक रंग दिए गए हैं.
  • Fireball: यह वेरिएंट युवाओं को ध्यान में रखकर चमकीले और वाइब्रेंट रंगों में पेश किया गया है.

कीमत और वेरिएंट्स

नई Meteor 350 की शुरुआती कीमत (संशोधित 18% GST के साथ) ₹1,95,762 से शुरू होती है.

VariantColourwayPrice in INR (with revised GST @ 18%)
FireballFireball Orange & Fireball Grey₹1,95,762
StellarStellar Matt Grey & Stellar Marine Blue₹2,03,419 ₹1,99,990 (Kerala only)
AuroraAurora Retro Green & Aurora Red₹2,06,290
SupernovaSupernova Black₹2,15,883

एक्सेसरीज किट्स

रॉयल एनफील्ड ने बाइक को पर्सनलाइज करने के लिए दो खास जेनुइन मोटरसाइकिल एक्सेसरीज (GMA) किट्स भी लॉन्च किए हैं:

  • अर्बन किट: इसमें ब्लैक ड्रैग हैंडलबार, ब्लैक राउंड बार-एंड मिरर, ब्लैक लो राइडर सीट और टिंटेड फ्लाईस्क्रीन जैसे पार्ट्स शामिल हैं.
  • ग्रैंड टूरर किट: इसमें ब्राउन टूरिंग राइडर और पिलियन सीट, पैनियर, डीलक्स फुट पेग्स, ब्लैक टूरिंग हैंडलबार और ब्लैक LED फॉग लाइट्स शामिल हैं.

लॉन्च के मौके पर, आयशर मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और रॉयल एनफील्ड के CEO बी. गोविंदराजन ने कहा, "Meteor 350 सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि आरामदायक यात्राओं और यादगार अनुभवों का एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट है. हमें विश्वास है कि इसका नया और अपडेटेड वर्जन हमारे ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगा."

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2025 Royal Enfield Meteor 350 में क्या नए फीचर्स हैं?

इसमें अब LED हेडलैंप, Tripper नेविगेशन, USB टाइप-C पोर्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

2. नई Meteor 350 की शुरुआती कीमत क्या है?

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,95,762 है.

3. बाइक में कौन सा इंजन लगा है?

इसमें वही 349cc का J-सीरीज़ इंजन है, जो 20.2 BHP की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है.

4. क्या इसमें नए रंग भी मिलेंगे?

हां, इसे सात नए आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है.

5. क्या बाइक के साथ एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं?

हां, कंपनी ने दो खास GMA किट्स - अर्बन किट और ग्रैंड टूरर किट भी पेश किए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6