&format=webp&quality=medium)
2025 Mahindra Thar: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आइकॉनिक SUV Thar का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश, कम्फर्टेबल और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाया है. नई Thar की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है और इसका टॉप वेरिएंट ₹16.99 लाख तक जाता है.
कंपनी ने इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है, जो Thar को केवल ऑफ-रोडिंग के लिए नहीं बल्कि रोजमर्रा की कम्यूटिंग और फैमिली यूज के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं.
नई Mahindra Thar को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसकी स्टाइलिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. इसमें नया डिस्टिंक्ट फ्रंट ग्रिल, डुअल-टोन बंपर और R18 अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे और दमदार लुक देते हैं. SUV अब छह कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी, जिनमें दो नए रंग Tango Red और Battleship Grey शामिल हैं.
नई Thar का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा प्रीमियम और कम्फर्टेबल बनाया गया है. इसमें ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड थीम, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, डोर-माउंटेड पावर विंडोज और डेड पेडल (AT वेरिएंट में) दिए गए हैं. इसके अलावा SUV में रियर व्यू कैमरा, रीयर वॉश और वाइपर, A-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल और इंटरनल फ्यूल लिड ओपनिंग जैसे खुशनुमा बदलाव किए गए हैं, जिससे फैमिली और अर्बन ड्राइविंग और भी आसान होगी.

कनेक्टिविटी के मामले में नई Thar और भी एडवांस हो गई है. SUV में 26.03 सेमी HD इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करती है. इसके साथ ही इसमें टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम (TDMS), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और Adventure Stats Gen II फीचर दिया गया है जो ऑफ-रोडिंग के दौरान गाड़ी की लाइव इंफोर्मेशन जैसे ऑल्टीमीटर, बाहर का तापमान, स्टीयरिंग डायरेक्शन और ट्रिप मीटर दिखाता है.
Mahindra ने नई Thar को अलग-अलग इंजन विकल्पों में पेश किया है ताकि ग्राहक अपनी ड्राइविंग जरूरत के हिसाब से चुन सके.
यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आते हैं. ग्राहकों को RWD और 4X4 दोनों कॉन्फिग्रेशन का विकल्प मिलेगा.
नई Thar को दो प्रमुख वेरिएंट्स – AXT और LXT में पेश किया गया है.
AXT वेरिएंट में LED टेल लैंप्स, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, नया डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील, पावर विंडोज, रियर पार्किंग सेंसर्स, डुअल एयरबैग्स और ESP के साथ रोलओवर मिटिगेशन दिया गया है.
LXT वेरिएंट ज्यादा फीचर-रिच है जिसमें R18 अलॉय व्हील्स, डुअल-टोन बंपर, HD टचस्क्रीन, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, टायर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर वॉश और वाइपर और Adventure Stats Gen II शामिल हैं.
नई Thar अब और भी सेफ है. इसमें ESP, ABS-EBD, डुअल एयरबैग्स, क्रैश प्रोटेक्शन फीचर्स, हिल होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल दिए गए हैं. लंबी यात्राओं और ऑफ-रोडिंग के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इसमें सभी आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं.
Q1. नई Mahindra Thar की शुरुआती और टॉप वेरिएंट कीमत कितनी है?
A1. नई Thar की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹16.99 लाख है.
Q2. इसमें कितने इंजन ऑप्शन मिलते हैं?
A2. ग्राहकों को इसमें 2.0L पेट्रोल, 2.2L डीजल और D117 CRDe डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं.
Q3. नई Thar के वेरिएंट्स कौन से हैं और उनके फीचर्स क्या हैं?
A3. इसे AXT और LXT वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें बेसिक से लेकर प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.
Q4. क्या नई Thar में 4x4 सिस्टम उपलब्ध है?
A4. जी हां, नई Thar को RWD और 4X4 दोनों ड्राइवट्रेन में उपलब्ध कराया गया है.
Q5. नई Thar में कौन से स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं?
A5. SUV में 26.03 सेमी HD टचस्क्रीन, Android Auto/Apple CarPlay, Adventure Stats Gen II, TPMS और TDMS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)