&format=webp&quality=medium)
KIA इंडिया ने भारतीय बाजार में एक और नई कार को लॉन्च कर दिया है. KIA EV6 Facelift भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने 65.9 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ इस कार को लॉन्च कर दिया है. इस कार में स्टाइल, पावर और कटिंग एज इनोवेशन दिया गया है. कंपनी ने बताया कि ये कार भारतीय बाजार में सिर्फ एक ही वेरिएंट में आएगी. Kia EV6 Facelift को GT Line के साथ AWD वेरिएंट में लॉन्च किया जा रहा है. इस कार में कंपनी ने लेवल-2 ADAS फीचर भी दिया है, जिसके बाद कार की सेफ्टी काफी ज्यादा बढ़ गई है. इसके अलावा बैटरी पैक भी बड़ा दिया गया है.
मौजूदा मॉडल के मुकाबले इस कार में 15 बदलाव किए गए हैं. इसमें कार को स्पोर्टी लुक देना शामिल है. साथ में कार का डिजाइन और भी ज्यादा एग्रेसिव बनाया गया है. ये कार किआ के Opposites United’ डिजाइन से इंस्पायर्ड है. कार में नई स्टार मैप ग्राफिक कनेक्टेड DRL दिए गए हैं. कार में सिक्वेंशियल इंडिकेटर्स और GT Line फ्रंट बंपर का सपोर्ट दिया गया है. कार में 19 इंच के स्ट्राइकिंग व्हील मिलते हैं, जो एयरोडायनैमिक ग्लॉसी-फिनिश एलॉय के साथ आ रहे हैं. इसके अलावा कार में स्टार मैप LED रियर कॉम्बिनेशन लैम्प का सपोर्ट दिया है.
ये भी पढ़ें: दमदार इंजन के बावजूद भी आपकी कार नहीं भर पाएगी रफ्तार! ये 7 संकेत बताते हैं आ गई है टायर बदलने की बारी
इंटीरियर की बात करें तो कार में लग्जरी एक्सपीरियंस के लिए प्रीमियम और स्पेसियस केबिन डिजाइन दिया गया है. D-cut स्टीयरिंग व्हील दिया है, जो हैंड ऑन डिटेक्शन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया है. कार में 12.3 इंच का पैनारॉमिक कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है.
सेफ्टी के लिहाज से कार में ADAS 2.0 पैकेज दिया है. इसमें 27 एडवांस सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंज फीचर्स मिलते हैं. 5 ऑटोनोमस फीचर्स शामिल हैं. इसमें जंक्शन टर्निंग, जंक्शन क्रॉसिंग, लेन चेंज असिस्ट्स समेत कई फीचर्स हैं.
ये भी पढ़ें: Volkswagen भारत ला रही है अपनी बेस्ट सेल्स एसयूवी; प्री-बुकिंग शुरू, इस महीने होगी लॉन्च
इसके अलावा टेक फीचर्स की बात करें तो कार में Kia Connect 2.0 फीचर दिया है. इसके अलावा Over-the-air (OTA) साॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है, जो 34 ईसीयू कंट्रोलर्स को रिमोटली अपडेट करता है. साथ में डिजिटल की, अल्ट्रा वाइडबैंड टेक्नोलॉजी समेत कई सारे कनेक्टेड फीचर्स मिल रहे हैं.
कंपनी ने इस कार को किआ की इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर तैयार किया है. कार में 84-kWh बैटरी पैक मिलता है. ये कार सिंगल चार्ज पर 663 किलोमीटर की रेंज देती है. लंबी दूरी तय करने वालों को इस कार से काफी फायदा मिलेगा.
ये कार 325 पीएस की मैक्सिमम पावर और 605 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है. इतना ही नहीं, अल्ट्रा फास्ट टेक्नोलॉजी और 350 किलोवॉट चार्जर के साथ सपोर्ट के साथ ये कार मात्र 18 मिनट में ही 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है. नई Kia EV6 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं. इसमें ग्राहकों को Snow-White Pearl, Aurora Black Pearl, Wolf Grey, Runway Red और Yacht Blue Matte का सपोर्ट मिलेगा.