&format=webp&quality=medium)
2025 KIA Carens Clavis: साउथ कोरियाई ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी किआ इंडिया (Kia India) कल यानी 8 मई को अपनी नई कार लॉन्च करने जा रही है. Kia Carens Clavis से कल पर्दा उठेगा और कार में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली. ये कार मल्टी पर्पज व्हीकल कैटेगरी में आता है. किआ मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में Kia Carens Clavis को औपचारिक तौर पर पेश किया जाएगा. इस कार में काफी प्रीमियम फीचर्स और एडवांस टेक फीचर्स दिए जा सकते हैं. इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि इस कार को लेकर अबतक क्या डीटेल्स सामने आई हैं.
प्रीमियम कार बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी Kia India की जल्द नई कार आने वाली है. कंपनी ने Kia Clavis की झलक पेश की है. ये कंपनी की ओर से नई कार है, जो इंडियन मार्केट में लॉन्च होगी. कंपनी ने एक शानदार टीजर वीडियो के साथ इस कार की झलक दिखाई है.
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि Clavis जंगल से होकर गुजर रही है और अचानक एक रहस्यमयी वाइकिंग वॉरियर के सामने आकर खड़ी हो जाती है. ये 15 सेकंड का वीडियो है, जिसमें कार के कई हिस्सों को रिवील किया गया है.
कंपनी का कहना है कि इस कार में ADAS लेवल -2 दिया जा सकता है. इसके अलावा ये कार 7 सीटर ऑप्शन में आ सकती है. कार में LED DRLs दिए गए हैं, जो आज एक आम बात हो चुकी है. इसके अलावा कार में एलईडी हेडलाइट्स का भी सपोर्ट मिल रहा है. कार के हेडगियर में यूनीक सा डिजाइन दिया गया है. साथ में कार में सनरूफ भी मिल रही है. टीजर वीडियो में ये देखने को मिलता है.
कंपनी ने कार के इंटीरियर की भी हल्की सी झलक दिखाई है. कार में वही सेल्टॉस, सिरोस वाला ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. इसके अलावा कार में सनरूफ का भी सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि ये सनरूफ पैनारॉमिक होगी या नॉर्मल, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.