2025 Honda Dio 125 में दिया ऐसा फीचर जो बढ़ाएगा माइलेज! फीचर्स ऐसे कि भूल जाओगे दूसरे स्कूटर

ये नया कम्प्लायंट मौजूदा सरकार के सभी नियमों को पूरा करता है. इसके अलावा इस नए स्कूटर में कुछ नए एडवांस फीचर्स को भी एड किया गया है और साथ में नए कलर्स में भी कंपनी ने ये स्कूटर लॉन्च किया है.
2025 Honda Dio 125 में दिया ऐसा फीचर जो बढ़ाएगा माइलेज! फीचर्स ऐसे कि भूल जाओगे दूसरे स्कूटर

देश की दिग्गज टू-व्हीलर ऑटो कंपनी होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 2025 Honda Dio 125 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्कूटर को नए OBD2B compliant के साथ पेश कर दिया है. इसके अलावा कंपनी ने इस स्कूटर में बोल्ड एस्थैटिक और एडवांस फीचर्स भी जोड़े हैं. 2025 Honda Dio 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 96,749 रुपए है. ये नया कम्प्लायंट मौजूदा सरकार के सभी नियमों को पूरा करता है. इसके अलावा इस नए स्कूटर में कुछ नए एडवांस फीचर्स को भी एड किया गया है और साथ में नए कलर्स में भी कंपनी ने ये स्कूटर लॉन्च किया है.

2025 Dio 125 में एडवांस फीचर्स

कंपनी ने इस नए स्कूटर को नए फीचर्स के साथ पेश किया है. इसमें वाइब्रेंट, रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स और स्ट्राइकिंग कलर्स को ऐड किया गया है. इसके अलावा कस्टमर के राइडिंग एक्सपीरियंस को और एलिवेट करने के लिए स्कूटर के डिजाइन को थोड़ा बदला गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: Kia Syros को तो मिली 5-स्टार रेटिंग लेकिन इन कार को नहीं... ऐसा क्यों? क्या देखकर मिलती है Safety Rating

स्कूटर में अपग्रेडेड 123.92 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो अब OBD2B compliant के साथ आता है. ये इंजन 6.11 किलोवॉट की मैक्सिमम पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा स्कूटर में एडवांस Idling stop system भी दिया है, जो फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाता है.

2025 Honda Dio में मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है. इसमें माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर और रेंज जैसी जानकारी मिलती है. इसके अलावा इसमें Honda RoadSync ऐप को इंटीग्रेट किया गया है. जिसकी मदद से नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट्स मिल जाते हैं.

साथ में स्मार्ट की का सपोर्ट मिलता है. साथ में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है. इससे राइडर्स को स्कूटर चलाने में काफी आसानी मिलेगी. कंपनी ने इस स्कूटर को 2 वेरिएंट में पेश किया है. इसमें DLX और H-Smart शामिल हैं. कंपनी ने इसे 5 कलर ऑप्शन में पेश किया है. इसमें Mat Marvel Blue Metallic, Pearl Deep Ground Gray, Pearl Sports Yellow, Pearl Igneous Black और Imperial Red शामिल है.

New Dio 125 की कीमत

इस स्कूटर के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 96,749 (एक्स-शोरूम) है. लेकिन इसके टॉप वेरिएंट यानी कि H-Smart की कीमत 1,02,144 रुपए है. बता दें कि इस वाले वेरिएंट में ही Honda RoadSync ऐप का सपोर्ट मिलता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6