&format=webp&quality=medium)
Citroen India ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई SUV Aircross X लॉन्च कर दी है. ये कंपनी की X-Series का हिस्सा है और हाल ही में पेश किए गए New Basalt X और New C3X के बाद तीसरी नई पेशकश है. Citroen ने इसे अपनी 2.0 “Shift Into the New” स्ट्रैटेजी के तहत उतारा है, जिससे स्पष्ट है कि कंपनी भारत में अपने पोर्टफोलियो को प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स से मजबूती देने पर फोकस कर रही है.
Citroen Aircross X अपने मॉडर्न और बोल्ड डिजाइन के लिए जानी जाएगी. इसमें कंपनी का सिग्नेचर SUV स्टांस, डुअल-टोन कलर फिनिश और गोल्ड एक्सेंट्स दिए गए हैं. फ्रंट में Citroen DRLs और मस्क्युलर बॉडी इसे प्रीमियम लुक देते हैं. Deep Forest Green इस SUV का नया और एक्सक्लूसिव कलर है जो इसे और एडवेंचरस लुक देता है.
SUV का इंटीरियर पूरी तरह से लग्जरी और कम्फर्ट पर बेस्ड रखा गया है. इसमें 10.25-इंच बेज़ल-लेस इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, सॉफ्ट-टच लेदरेट रैप्ड डैशबोर्ड और चिक गोल्ड एक्सेंट्स दिए गए हैं. सीटें लेदरटे की बनी हैं और वेंटिलेशन फीचर के साथ आती हैं.
इसके अलावा डिफ्यूज़्ड एंबिएंट लाइटिंग और फुटवेल लाइटिंग के साथ यह केबिन एक लाउंज-स्टाइल प्रीमियम अनुभव देता है. लंबे सफर को ध्यान में रखकर इसमें सैकेंड और थर्ड रो में रूफ-माउंटेड AC वेंट्स दिए गए हैं ताकि सभी पैसेंजर्स को बेस्ट कूलिंग मिल सके.

नई SUV में Citroen ने कई एडवांस फीचर्स दिए हैं. इसमें HALO 360° कैमरा सैटेलाइट व्यू के साथ, Proxi-Sense Passive Entry & Push Start, क्रूज़ कंट्रोल और स्पीड लिमिटर, Auto IRVM, एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लैम्प्स और TROPICOOL वेंटिलेटेड सीट्स जैसे हाई-कॉलिटी फीचर्स शामिल हैं. ये सब मिलकर ड्राइविंग को आसान, सेफ और कंफर्टेबल बनाते हैं.
Citroen Aircross X में सबसे खास जो फीचर दिया गया है, वह है CARA. ये भारतीय बाजार का पहला मल्टीलिंगुअल, AI-पावर्ड, कॉन्टेक्स्ट-अवेयर इन-कार असिस्टेंट है. CARA न सिर्फ गाड़ी के बेसिक फंक्शन्स जैसे डोर लॉक, टायर प्रेशर और लाइट्स को कंट्रोल करता है बल्कि इसमें म्यूजिक, कॉल, नेविगेशन, क्रिकेट स्कोर और फ्लाइट स्टेटस जैसी जानकारियां भी मिलती हैं. यह 52 इंडियन और ग्लोबल लैंग्वेज सपोर्ट करता है और मिड-कन्वर्सेशन भाषा बदल सकता है. इसमें SOS और क्रैश अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.
Citroen Aircross X को हाल ही में Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, ABS-EBD, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और DRLs दिए गए हैं. ज्यादा सुदृढ़ और हाई-स्ट्रेंथ बॉडी स्ट्रक्चर इसकी सुरक्षा को और मजबूत बनाता है.
SUV को खासतौर पर भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें बेस्ट-इन-क्लास व्हीलबेस, 7-सीटर और 5-सीटर दोनों लेआउट्स का ऑप्शन और 511 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इससे यह SUV लॉन्ग ड्राइव और फैमिली ट्रिप्स के लिए एकदम परफेक्ट साबित होती है.
नई Citroen Aircross X तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है – YOU, PLUS और MAX. इंजन विकल्पों में PURETECH 82 MT (1.2 P NA), PURETECH 110 MT (1.2 P Turbo) और PURETECH 110 AT (1.2 P Turbo Automatic) शामिल हैं. CNG ऑप्शन भी डीलर-फिटमेंट एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध रहेगा.
कीमत के लिहाज से इसका बेस वेरिएंट YOU ₹8.29 लाख से शुरू होता है. मिड वेरिएंट PLUS पेट्रोल नैचुरली ऐस्पिरेटेड और टर्बो इंजन के साथ ₹9.77 लाख और ₹11.37 लाख में आता है. वहीं टॉप वेरिएंट MAX मैनुअल ₹12.34 लाख और ऑटोमैटिक ₹13.49 लाख की कीमत पर उपलब्ध है.
SUV को कुल 10 एक्सटीरियर और 3 इंटीरियर थीम्स में उतारा गया है. एक्सटीरियर में Polar White, Steel Grey, Garnet Red, Cosmo Blue, Deep Forest Green और Perla Nera Black जैसे कलर्स शामिल हैं. वहीं डुअल-टोन में Polar White-Perla Nera Black कॉम्बिनेशन, Cosmo Blue-Polar White, Garnet Red-Perla Nera Black जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं. इंटीरियर थीम्स में प्रीमियम डार्क और स्पोर्टी ग्रे पैलेट शामिल होंगे.
नई SUV में Citroen की एक्सक्लूसिव Advanced Comfort Suspension दी गई है, जिसे भारतीय सड़कों के लिए ट्यून किया गया है. कंपनी इसे "Flying Carpet Ride" कहती है जो गाड़ी को गड्ढों और खराब सड़कों पर भी स्मूद रखती है.
Q1. नई Citroen Aircross X की शुरुआती कीमत क्या है?
A1. इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.29 लाख है.
Q2. Citroen Aircross X कितने वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी?
A2. यह SUV तीन वेरिएंट्स YOU, PLUS और MAX में उपलब्ध है.
Q3. इसमें कौन-कौन से इंजन ऑप्शन मिलते हैं?
A3. PURETECH 82 MT, PURETECH 110 MT और PURETECH 110 AT इंजन के साथ यह पेश की गई है. CNG ऑप्शन भी डीलर फिटमेंट पर उपलब्ध है.
Q4. Citroen Aircross X में कौन सा खास फीचर पहली बार दिया गया है?
A4. इसमें CARA, भारत का पहला मल्टीलिंगुअल AI असिस्टेंट दिया गया है जो 52 भाषाओं में बात कर सकता है.
Q5. इस SUV को Bharat NCAP में कितनी रेटिंग मिली है?
A5. Citroen Aircross X को हाल ही में 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)