2024 Maruti Dzire में पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स; 24 kmpl का देगी माइलेज, कंपनी ने बदल दिया पूरा लुक

कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है. मात्र 11000 रुपए में इस कार की बुकिंग कर सकते हैं. इस कार की लॉन्चिंग 11 नवंबर को है. लेकिन 5 नवंबर को देर शाम इस कार को कंपनी ने अनवील कर दिया है, जिसके बाद कार के कई सारे फीचर्स सामने आ चुके हैं.
2024 Maruti Dzire में पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स; 24 kmpl का देगी माइलेज, कंपनी ने बदल दिया पूरा लुक

मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर फेसलिफ्ट (Dzire Facelift) के फीचर्स को अनवील कर दिया है. बहुत जल्द कंपनी इस कार को लॉन्च करेगी और इसकी कीमत का खुलासा होगा. नई डिजायर कंपनी की ओर से 4th Generation है. कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है. मात्र 11000 रुपए में इस कार की बुकिंग कर सकते हैं. इस कार की लॉन्चिंग 11 नवंबर को है. लेकिन 5 नवंबर को देर शाम इस कार को कंपनी ने अनवील कर दिया है, जिसके बाद कार के कई सारे फीचर्स सामने आ चुके हैं. कंपनी के इंटीरियर और एक्सटीरियर को पूरी तरह से बदल दिया गया है. इसके अलावा इस कार में कुछ खास और नए फीचर्स भी दिए गए हैं.

Maruti Dzire Facelift का एक्सटीरियर

एक्सटीरियर से इस गाड़ी को पूरी तरह से बदल दिया गया है. गाड़ी के एक्सटीरियर के बदलाव की वजह से ये कार Swift से पूरी तरह से अलग हो गई है. कार में होरिजेंटल स्लैट्स के साथ एक बड़ी ग्रिल दी गई है. इसके अलावा फॉग लैम्प ग्रिल भी दिया गया है. कार में टॉप वेरिएंट में LED लाइट्स दी जाएंगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Dzire

कार के फ्रंट बम्पर का डिजाइन भी नया दिया गया है. कंपनी ने इस कार में क्रिस्टल विजन हैडलैम्प्स दिए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो स्किड पैनल दिए गए हैं. कार में नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं. रियर में भी LED लाइट्स और चौकोर टेललैम्प्स दिए गए हैं.

2024 Maruti Dzire का इंटीरियर

कार के इंटीरियर को स्विफ्ट जैसा ही रखा गया है. हालांकि थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है और एक्स्ट्रा फीचर्स जोड़े गए हैं. स्विफ्ट वाला ही डैशबोर्ड इस कार में मिलता है. कार में मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एनालॉग डायर, HVAC कंट्रोल और एसी वेंट्स भी स्विफ्ट्स जैसे दिए गए हैं.

कार में 9 इंच का इन्फोटेन्मेंट सिस्टम मिलता है. पहली बार कार में सनरूफ दी गई है और सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. वहीं टॉप वेरिएंट में आपको 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा. इसके अलावा कार में कई सारे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इससे पहले नहीं मिलते थे.

मारुति डिजायर का इंजन

इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिय गया है. ये इंजन 82 एचपी की मैक्सिमम पावर और 111.7 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. कार में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये कार 24.79 kmpl का माइलेज देगी.