TVS की इस मोटरसाइकिल को जमकर खरीद रहे लोग, लॉन्च के एक महीने के अंदर ही हुई आउट ऑफ स्टॉक

2021 TVS Apache RR 310 BTO Sold Out: टीवीएस अपाचे आरआर 310 (2021 TVS Apache RR 310) बाइक प्रेमियों को काफी पसंद आ रही है.
TVS की इस मोटरसाइकिल को जमकर खरीद रहे लोग, लॉन्च के एक महीने के अंदर ही हुई आउट ऑफ स्टॉक

जानें Apache RR 310 की खासियत. (फोटो सोर्स- ट्विटर)

2021 TVS Apache RR 310 BTO Sold Out: टीवीएस मोटर (TVS Motor) कंपनी की एक बाइक इन दिनों लोगों के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रही है. 2021 टीवीएस अपाचे आरआर 310 (2021 TVS Apache RR 310) नामक इस मॉडल की खूब बिक्री हो रही है. Apache RR 310 को सबसे पहली बार साल 2017 में लॉन्च किया था. इसके बाद से लगातार इसमें कई अपडेट्स वर्जन आ चुके हैं. कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 2021 टीवीएस अपाचे आरआर 310 (2021 TVS Apache RR 310) बाइक प्रेमियों को काफी पसंद आ रही है.

कंपनी हर महीने टीवीएस अपाचे आरआर 310 की 100 यूनिट का ऑर्डर लेती है. लेकिन सितंबर में महीना खत्म होने से पहले ही बुकिंग फुल होने के कारण TVS की ये मोटरसाइकिल आउट ऑफ स्टॉक हो गई. लोग लगातार इस बाइक को खरीदने के लिए अपने नजदीकी टीवीएस शोरूम में जा रहे हैं. लेकिन अब इस बाइक की अगली बुकिंग एक अक्टूबर से शूरू की जाएगी. ग्राहक अक्टूबर की सेल में इस बाइक के लिए ऑर्डर दे सकेंगे.

ग्राहकों के लिए काम की चीज है ‘बिल्ट टू ऑर्डर’

Add Zee Business as a Preferred Source

अक्टूबर के दौरान फेस्टिव डिमांड को देखते हुए कंपनी इसे बढ़ाकर 150 यूनिट करने की सोच रही है. कंपनी इसके साथ ही TVS ‘बिल्ट टू ऑर्डर’ के जरिए ग्राहकों को बाइक से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्द कराती है. 'बिल्ड टू आर्डर' प्लेटफॉर्म के जरिये बाइक को खरीदने से पहले उसमें बदलाव करने का विकल्प प्रदान करती है. इसके अलावा टीवीएस 'बिल्ड टू आर्डर' प्लेटफॉर्म पर बाइक को आर्डर करने के लिए ग्राहकों को TVS ARIVE मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा.

जानें Apache RR 310 की खासियत

Apache RR 310 मोटरसाइकिल में थ्रॉटल-बाय-वायर जैसी नई तकनीक है जो पारंपरिक केबल के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से थ्रॉटल ग्रिप को गाड़ी के बॉडी से जोड़ती है. Apache RR 310 में कंट्रोल क्यूब्स के साथ इंटरएक्टिव 5-इंच वर्टिकल टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन रेस कंप्यूटर भी है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ से लैस स्मार्ट एक्स कनेक्ट है. इसको चलाने की चार स्थितियां हैं- शहरी इलाका, बरसात, स्पोर्ट और ट्रैक. वाहन चलाने वाला भिन्न परिस्थितियों के हिसाब से वाहन के प्रदर्शन का चयन कर सकता है.