Maruti बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च, नए लुक के साथ दमदार हैं फीचर्स, जानें कीमत

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की पसंदीदा कार Baleno को नए लुक और डिजाइन के साथ पेश कर दिया है.
Maruti बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च, नए लुक के साथ दमदार हैं फीचर्स, जानें कीमत

पुराने मॉडल की तुलना में नई बलेनो ज्यादा बोल्ड दिखती है. (फोटो: Nexa Experience)

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की पसंदीदा कार Baleno को नए लुक और डिजाइन के साथ पेश कर दिया है. इसे बलेनो 2019 का नाम दिया जा रहा है. पुराने मॉडल की तुलना में नई बलेनो ज्यादा बोल्ड दिखती है. एक्सटीरियर और इंटीरियर में अपडेट्स देखने को मिलेंगे. फेसलिफ्ट बलेनो में नए सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं. बलेनो 2019 की शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है. यह कार सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा में 11 वेरिएंट में लॉन्च की गई है.

पावरफुल है नई बलेनो 2019
मारुति बलेनो 2019 में नई ग्रिल के साथ डायनेमिक 3डी डिटेलिंग दी गई है, जो इसके लुक को और ज्यादा बोल्ड बनाती है. इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है. डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन है, जो 74bhp की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

2019 Maruti Suzuki Baleno Facelift Launched In India, Prices Start At ₹ 5.45 Lakh
Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे हैं फीचर्स
दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस हैं. पेट्रोल इंजन वेरिएंट में CVT ऑटोमौटिक सिस्टम का भी विकल्प उपलब्ध है. सेफ्टी के लिहाज से भी बलेनो 2019 को पावर पैक्ट बनाया गया है. ड्यूल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग असिस्ट सेंसर, ISOFIX चाइल्ड रिस्ट्रेन सिस्टम जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं.

Witness the night unfolding a bolder story. Be with us to find out more. #TheNewBaleno #CreateInspire #NEXA
To pre-book, click: https://t.co/VjrxDwRfFF pic.twitter.com/d693v6nSQW

— Nexa Experience (@NexaExperience) January 27, 2019

ये है कीमत
नई बलेनो 2019 के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.45 लाख रुपए (एक्स शोरुम दिल्ली) तय की गई है. इसके अलावा पेट्रोल वेरिएंट का टॉप मॉडल 7.45 लाख रुपए है. पेट्रोल CVT की कीमत 7.48 लाख से शुरू होकर 8.77 लाख रुपए है. डीजल वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 6.60 लाख रुपए से 8.60 लाख रुपए के बीच रखी गई है.

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
बलेनो सिग्मा (पेट्रोल)5.45 लाख रुपए
बलेनो डेल्टा (पेट्रोल)6.16 लाख रुपए

बलेनो जीटा (पेट्रोल)

6.84 लाख रुपए
बलेनो अल्फा (पेट्रोल)7.45 लाख रुपए
बलेनो डेल्टा A/T (पेट्रोल)7.48 लाख रुपए
बलेनो जीटा A/T (पेट्रोल)8.16 लाख रुपए
बलेनो अल्फा A/T (पेट्रोल)8.77 लाख रुपए
बलेनो सिग्मा (डीजल)6.60 लाख रुपए
बलेनो डेल्टा (डीजल)7.31 लाख रुपए
बलेनो जीटा (डीजल)7.99 लाख रुपए
बलेनो अल्फा (डीजल)8.60 लाख रुपए

ये सुविधाएं भी उपलब्ध
नई बलेनो 2019 में 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राएड एप पर ऑटो रन करता है. साथ में वॉयस रिकॉग्नीशन का स्पेशल फीचर भी दिया गया है. कार के डिस्प्ले से पार्किंग कैमरा जुड़ा है. नई बलेनो में लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए स्मार्टप्ले स्टूडियो ऐप भी दिया गया है. मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरएस कलसी के मुताबिक, मारुति ने नई बलेनो को प्रीमियम हैचबैक में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड्स से मुकाबला करने के लिए दोबारा उतारा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6