दीपक यादव वर्तमान में ज़ी बिज़नेस में Senior Special Correspondent के पद पर कार्यरत हैं। मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और अर्बन डेवलपमेंट की ख़बरों को कवर करते हैं। दीपक रियल एस्टेट को समर्पित साप्ताहिक TV Show ‘Property Plus’ के एंकर और प्रोडक्शन की ज़िम्मेदारी भी निभाते हैं। ज़ी बिज़नेस पर इवनिंग बैंड में रोज़ाना न्यूज़ बुलेटिन और अन्य विषयों पर सीजन के विशेष प्रोग्राम के लिए एंकर/प्रोड्यूसर की भूमिका में रहते हैं। दीपक एक प्रोफेशनल voiceover artist भी हैं। अक्सर प्राइम टाइम के शोज़ में आप उनकी आवाज़ सुन सकते हैं। इसके अलावा दीपक यादव अपनी क्रिएटिव राइटिंग से कई TV प्रोमो बना चुके हैं।
Experience
दीपक यादव TV पत्रकारिता में 2012 से सक्रिय हैं। सबसे पहले ग्रामीण अख़बार ‘गाँव कनेक्शन’ की फाउंडेशन टीम के साथ शुरुआत हुई लेकिन कुछ ही महिने में TV पत्रकारिता में आ गए। News 24, इंडिया न्यूज़, MV मीडिया प्रोडक्शन, CNBC-आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से सीखते हुए 2018 से Zee Business का हिस्सा हैं।
Education
दीपक यादव की शुरुआती शिक्षा स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर में हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय से हिन्दी में स्नातक होने के बाद लखनऊ में ISOMES Media Institute से पत्रकारिता में डिप्लोमा (BJMC) किया। दीपक ने प्राण ऊर्जा सिद्धांतों पर भी कुछ अध्ययन किया और प्राणिक हीलिंग में डिप्लोमा भी हासिल किया है।
Expertise
दीपक रियल एस्टेट सेक्टर को तकनीकि रूप से समझते हैं, लिहाजा इस क्षेत्र की बारीकियों को आसान भाषा में दर्शकों के सामने रख पाते हैं। अर्बन डेवलपमेंट के क्षेत्र में दीपक इंडस्ट्री सेंट्रिक स्टोरी के साथ घर खरीदारों की आवाज भी बुलंद करते रहते हैं। दीपक जटिल इंजीनियरिंग के तहत बन रहे प्रोजेक्ट्स को कवर करना पसंद करते हैं।
रियल एस्टेट के अलावा दीपक राज्य स्तर के जिम्नास्ट भी रहे हैं लिहाजा उन्हें फिटनेस से बहुत लगाव है। आप दीपक के साथ अध्यात्म, दर्शन, खेल, रियल एस्टेट, प्राण ऊर्जा और अंतरिक्ष विज्ञान पर घंटों बात कर सकते हैं।
Deepak Yadav से ऑनलाइन कनेक्ट करें
Email- deepak1.yadav@zeebiz.com
X-@iam_deepaky
Linkdin- Deepak Yadav
Instagram- iam_deepaky